होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद! ईरान ने दी जहाजों पर हमले की चेतावनी
होर्मुज पर फिर ईरान की सख्ती जहाजों को दी गई सीधी चेतावनी तेल बाजार में बढ़ा संकट

Iran crisis: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने एक बार फिर वैश्विक हालात को हिला कर रख दिया है। Strait of Hormuz को लेकर एक नया ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें खुद को ईरानी नेवी बताते हुए यह कहा गया है कि होर्मुज को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। ऑडियो में साफ चेतावनी दी गई है कि बिना अनुमति कोई भी जहाज इस रास्ते से नहीं गुजर सकेगा और उल्लंघन करने वालों को टारगेट किया जाएगा। हालांकि इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन इससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।
IRGC नेवी की सख्त चेतावनी
ईरान की Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) नेवी ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि होर्मुज से गुजरने वाले हर जहाज को उनकी इजाजत लेनी होगी। खासकर दुश्मन देशों और उनके सहयोगियों के जहाजों को निशाना बनाने की बात कही गई है। इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनियों में डर का माहौल बन गया है।
Iran crisis: ट्रंप के बयान से बिगड़े हालात
इस पूरे विवाद के बीच Donald Trump के बयान ने हालात को और जटिल बना दिया है। ईरान-अमेरिका के बीच शांति वार्ता पहले ही कमजोर पड़ चुकी थी और अब ट्रंप के इस रुख ने समझौते की उम्मीदों को झटका दिया है। ईरान के विदेश मंत्री Seyyed Abbas Araghchi ने पहले होर्मुज खोलने का संकेत दिया था, लेकिन ताजा घटनाओं के बाद स्थिति फिर पलट गई है।
तेल बाजार में मचा हड़कंप
Iran crisis: होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने का असर सीधे वैश्विक बाजार पर पड़ा है। दुनिया के बड़े हिस्से का तेल इसी रास्ते से गुजरता है, ऐसे में सप्लाई बाधित होने का खतरा बढ़ गया है। कीमतों में तेजी देखी जा रही है और महंगाई पर भी इसका असर पड़ सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यह तनाव लंबा चला, तो दुनिया भर की अर्थव्यवस्था पर इसका गंभीर असर पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: कानपुर में खौफनाक वारदात, पिता ने जुड़वा बेटियों की गला रेतकर हत्या की



