होर्मुज स्ट्रेट पर टकराव: अमेरिका-ईरान आमने-सामने, बढ़ा युद्ध का खतरा

ट्रंप की सख्त चेतावनी ईरानी जहाज दिखा तो होगा तबाह ईरान का पलटवार खाड़ी के बंदरगाह उड़ाने की धमकी रूस और यूरोप भी सक्रिय, वैश्विक तनाव में बढ़ोतरी

Iran crisis: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंचता दिख रहा है। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोनों देशों के बीच टकराव बढ़ गया है, जहां अमेरिका ने कथित तौर पर नाकेबंदी शुरू कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने साफ कहा है कि अब इस रास्ते से तेल की आवाजाही पर सख्ती बरती जाएगी। वहीं, ईरान ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बड़े हमलों की धमकी दी है, जिससे पूरे मध्य-पूर्व में चिंता बढ़ गई है।

 

क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

Donald Trump ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट करते हुए ईरान को सीधी चेतावनी दी। उन्होंने दावा किया कि ईरान की नौसेना लगभग खत्म हो चुकी है और अगर कोई भी ईरानी जहाज अमेरिकी नाकेबंदी के करीब आया तो उसे तुरंत तबाह कर दिया जाएगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका समुद्र में किसी भी खतरे से निपटने के लिए तेज और सख्त कार्रवाई करने को तैयार है।

 

Iran crisis: होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ी तनातनी

Strait of Hormuz को लेकर हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। रूस ने अमेरिका की इस कार्रवाई का विरोध किया है, वहीं European Union ने इस क्षेत्र में जहाजों की आवाजाही तुरंत बहाल करने की मांग की है। इस बीच भारत के लिए राहत की खबर यह है कि ईरान ने भारतीय जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भरोसा दिया है।

Iran crisis: ईरान की कड़ी चेतावनी

ईरान ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी कीमत पर होर्मुज पर नियंत्रण नहीं छोड़ेगा। उसने धमकी दी है कि अगर अमेरिका ने समुद्री रास्तों को रोकने की कोशिश की तो फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में मौजूद सऊदी अरब, यूएई और ओमान के बंदरगाहों को निशाना बनाया जाएगा।

 

क्या बढ़ सकता है खतरा?

Iran crisis:  विशेषज्ञ मानते हैं कि Persian Gulf में इस तरह की तनातनी वैश्विक स्तर पर तेल सप्लाई और व्यापार को प्रभावित कर सकती है। अगर हालात और बिगड़ते हैं तो यह टकराव बड़े सैन्य संघर्ष का रूप भी ले सकता है, जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button