भारत-जर्मनी मेगा डिफेंस डील! ₹99,000 करोड़ में 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 6 पनडुब्बियों की बड़ी डील पर मंथन राजनाथ सिंह के जर्मनी दौरे में फाइनल हो सकता है समझौता ‘मेक इन इंडिया’ को मिलेगा बड़ा बूस्ट, भारत में ही होगा निर्माण

Indian security: भारत और जर्मनी के बीच रक्षा क्षेत्र में एक बड़ी डील होने की संभावना है, जिसमें करीब ₹70,000 करोड़ से ₹99,000 करोड़ तक की लागत से 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियां खरीदी जा सकती हैं। रक्षा मंत्री Rajnath Singh 21 से 23 अप्रैल तक जर्मनी के दौरे पर हैं, जहां इस हाई-प्रोफाइल डील पर अंतिम मुहर लग सकती है।
जर्मनी दौरे में होगी अहम बैठक
इस यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह जर्मनी के रक्षा मंत्री Boris Pistorius और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। बैठक में रक्षा और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा होगी, जिसमें पनडुब्बी डील सबसे अहम एजेंडा मानी जा रही है।
Indian security: भारत में बनेंगी आधुनिक पनडुब्बियां
यह डील Project 75I के तहत की जा रही है। खास बात यह है कि इन पनडुब्बियों का निर्माण भारत में ही होगा। Mazagon Dock Shipbuilders Limited (मुंबई) जर्मनी की कंपनी ThyssenKrupp Marine Systems के सहयोग से इन्हें तैयार करेगी। इससे भारत को अत्याधुनिक तकनीक भी मिलेगी।
Indian security: ‘मेक इन इंडिया’ को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
इस डील से ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को बड़ा समर्थन मिलेगा। दोनों देश रक्षा उत्पादन, संयुक्त विकास और सह-उत्पादन पर फोकस करेंगे। साथ ही साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन और अन्य उभरती रक्षा तकनीकों में भी सहयोग बढ़ेगा।
इन समझौतों पर लग सकती है मुहर
Indian security: रक्षा औद्योगिक सहयोग रोडमैप, संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में प्रशिक्षण सहयोग, मिलिट्री-टू-मिलिट्री संबंधों को मजबूत करना, वैश्विक शांति अभियानों में संयुक्त भागीदारी, 7 साल बाद जर्मनी दौरे पर भारतीय कैबिनेट मंत्री, करीब 7 साल बाद भारत का कोई कैबिनेट मंत्री जर्मनी की आधिकारिक यात्रा पर गया है। इससे पहले Nirmala Sitharaman ने 2019 में जर्मनी का दौरा किया था। वहीं, बोरिस पिस्टोरियस 2023 में भारत आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Arvind kejriwal: दिल्ली हाई कोर्ट में केजरीवाल की याचिका पर आज फैसला, जज हटाने की मांग



