GT vs MI: गिल vs पांड्या की भिड़ंत आज, अहमदाबाद में किसका चलेगा जादू?

अहमदाबाद में हाई-वोल्टेज मुकाबला गुजरात की जीत की हैट्रिक vs मुंबई की खराब फॉर्म क्या आज पलटेगी मुंबई की किस्मत?

Ipl 2026: आईपीएल में आज बड़ा मुकाबला होने जा रहा है, जहां Gujarat Titans का सामना Mumbai Indians से होगा। इस मैच में सबकी नजरें Shubman Gill और Hardik Pandya की कप्तानी पर रहेंगी, क्योंकि दोनों के बीच यह सीधी टक्कर है।

 

अहमदाबाद में गुजरात का दबदबा

आज का मुकाबला Narendra Modi Stadium में खेला जाएगा, जो गुजरात का होम ग्राउंड है। यहां टीम को हराना आसान नहीं होता। खास बात ये है कि शुभमन गिल इस मैदान पर अक्सर बड़ी पारियां खेलते हैं। गुजरात की शुरुआत इस सीजन में धीमी रही, लेकिन टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए लगातार तीन मैच जीतकर फॉर्म हासिल कर ली है। यही वजह है कि आज भी टीम का आत्मविश्वास हाई है।

 

Ipl 2026: मुंबई इंडियंस की हालत खराब

वहीं Mumbai Indians की बात करें तो टीम का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। पहला मैच जीतने के बाद टीम लगातार चार मुकाबले हार चुकी है और सिर्फ 2 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में नीचे बनी हुई है। सबसे ज्यादा चिंता की बात ये है कि टीम के स्टार गेंदबाज Jasprit Bumrah अब तक एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं, जिससे गेंदबाजी कमजोर दिख रही है।

Ipl 2026: हेड-टू-हेड में कौन आगे?

अब तक दोनों टीमों के बीच 8 मुकाबले हुए हैं: गुजरात टाइटंस: 5 जीत, मुंबई इंडियंस: 3 जीत, रिकॉर्ड साफ बताता है कि गुजरात का पलड़ा भारी रहा है।

 

पिच रिपोर्ट और मैच टाइम

अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद, दूसरी पारी में ओस बड़ा फैक्टर,  टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है,  मैच: शाम 7:30 बजे, टॉस: 7:00 बजे।

 

मैच प्रेडिक्शन: कौन मारेगा बाज़ी?

Ipl 2026: मौजूदा फॉर्म, होम ग्राउंड और रिकॉर्ड को देखते हुए Gujarat Titans का पलड़ा भारी नजर आता है। लेकिन अगर Mumbai Indians ने आज वापसी कर ली, तो मैच पूरी तरह बदल सकता है।

 

यह भी पढ़ें: Arvind kejriwal: दिल्ली हाई कोर्ट में केजरीवाल की याचिका पर आज फैसला, जज हटाने की मांग

Related Articles

Back to top button