ग्वालियर : नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

ग्वालियर। अज्ञात कारणों के चलते एक नवविवाहिता ने बीती रात फांसी लगाकर जान दे दी। घटना मुरार थाना क्षेत्र के सुदामापुरी की है। घटना का पता रविवार सुबह चला जब परिजनों ने उसे फांसी के फंदे पर लटके देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है।
मुरार थाना क्षेत्र के सुदामापुरी निवासी नीरज योगी का विवाह दो साल पहले आरती कुशवाह से हुआ था। रात आरती ने परिजनों के साथ खाना खाया और अपने कमरे में सोने चली गई। रविवार सुबह जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने उसका दरवाजा खटखटाया तो अंदर वह फांसी के फंदे लटकी थी। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पता नहीं चला है कि किन कारणों के चलते उसने फांसी लगाकर जान दी है। वहीं पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष को भी सूचना दे दी है।

युवक ने फांसी लगाई
मुरार थाना क्षेत्र में ही निराला नगर निवासी अजय कुशवाह (24) पुत्र उत्तम कुशवाह ने रात फांसी लगा ली। परिजन उसे उपचार के लिए लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से पूछताछ में पता नहीं चला है कि किन कारणों के चलते उसने फांसी लगाकर जान दी है।

वहीं हजीरा थाना क्षेत्र के कांचमील निवासी अभिषेक (24) पुत्र हाकिम सिंह छात्र है। वह बाजार से आया और अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब परिजन अंदर पहुंचे तो वह फंदे पर लटका था। उसे फंदे से उतार कर उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है।

Related Articles

Back to top button