गुवाहाटी : भरलुमुख में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

गुवाहाटी। भाजपा सरकार की नयी नीतियों का विरोध करते हुए राजधानी के भरलुमुख ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने शनिवार जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

उल्लेखनीय है कि भरलूमुख ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानून को किसान विरोधी बताते हुए इसे रद्द करने की मांग किया। साथ ही अत्यावश्यक वस्तुओं की मूल्य वृद्धि, असम पुलिस एसआई भर्ती घोटाला के अलावा सरकारी संस्थानों के निजीकरण का विरोध किया।

विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी सदस्यों ने महंगाई को रोकने, सरकार गो बैक, मोदी सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस सदस्यों ने कहा कि जनता से किए गए वादे अगर भाजपा पूरा नहीं करती है तो आने वाले दिनों में और भी बड़े आंदोलन किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button