कच्छ के क्रीक इलाके में मिली लावारिस पाकिस्तानी नाव, सीमा पर बढ़ी चौकसी

कच्छ के क्रीक क्षेत्र में बीएसएफ को मिली लावारिस पाकिस्तानी नाव, सीमा पर अलर्ट जारी समुद्री सीमा में बढ़ी हलचल, संदिग्ध नाव मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तेज की पेट्रोलिंग जनवरी की घुसपैठ के बाद फिर कच्छ तट पर मिली पाकिस्तानी बोट, जांच में जुटे सुरक्षा बल

Gujrat unknown boat: गुजरात के कच्छ जिले से एक बार फिर सुरक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। क्रीक इलाके में बीएसएफ की पेट्रोलिंग के दौरान एक लावारिस पाकिस्तानी नाव बरामद हुई है। नाव मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं और पूरे इलाके में निगरानी कड़ी कर दी गई है। शुरुआती जांच में नाव के अंदर से मछली पकड़ने का सामान मिला है, हालांकि अभी तक कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

सरहद पर सुरक्षा घेरा हुआ मजबूत

पाकिस्तानी नाव मिलने के तुरंत बाद बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने कच्छ के समुद्री और क्रीक क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी है। सुरक्षा बल हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रख रहे हैं ताकि किसी भी तरह की घुसपैठ या अवैध गतिविधि को रोका जा सके। पिछले कुछ महीनों में गुजरात तट के पास से लगातार ड्रग्स के पैकेट मिलने की घटनाओं ने एजेंसियों को पहले ही अलर्ट पर रखा है, इसलिए इस लावारिस नाव के मामले को भी बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है।

Gujrat unknown boat: जनवरी में भी हुई थी बड़ी कार्रवाई

सीमा पर तनाव और घुसपैठ की कोशिशें नई नहीं हैं। इससे पहले जनवरी 2026 में भारतीय तटरक्षक बल ने अरब सागर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पाकिस्तान की एक मछली पकड़ने वाली नाव को जब्त किया था। उस दौरान अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास संदिग्ध हरकत दिखने पर जब कोस्ट गार्ड ने नाव को रोकने की कोशिश की, तो वह पाकिस्तान की ओर भागने लगी थी, जिसे पीछा करके भारतीय सीमा के भीतर ही पकड़ लिया गया था।

Gujrat unknown boat: संदिग्धों से पूछताछ और कड़ा पहरा

पिछली कार्रवाई के दौरान नाव पर सवार 9 पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया गया था। उन सभी को पोरबंदर ले जाकर गहन पूछताछ की गई थी। उस समय चालक दल के सदस्यों ने अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश भी की थी, लेकिन सुरक्षा बलों की मुस्तैदी ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया था। ताजा मामले को देखते हुए एक बार फिर पोरबंदर से लेकर कच्छ तक का समुद्री मार्ग अलर्ट पर है।

जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

Gujrat unknown boat: वर्तमान में सुरक्षा एजेंसियां इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी हैं कि क्रीक इलाके में मिली यह नाव भारतीय सीमा तक कैसे पहुंची। जांच का मुख्य केंद्र इस बात पर है कि क्या नाव को किसी साजिश के तहत जानबूझकर यहां छोड़ा गया है या फिर यह समुद्र की लहरों के साथ बहकर खुद-ब-खुद भारतीय सीमा में दाखिल हो गई। फिलहाल पूरे तटवर्ती इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

 

यह भी पढ़ें: इजरायल ने हिजबुल्लाह के 250 आतंकियों को मार गिराने का किया दावा

Related Articles

Back to top button