सहरसा कांड: 14 साल की बच्ची के खुलासे से बेनकाब हुई ‘सप्लाई चेन’, JDU नेता मुन्ना मुखिया गिरफ्तार
सहरसा में मासूमों के शोषण का बड़ा खुलासा 14 साल की बच्ची ने खोली नेता की करतूत 7 लड़कियों को रेस्क्यू, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Bihar news: सहरसा से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 14 साल की एक मासूम बच्ची की आपबीती ने पूरे इलाके को हिला दिया। बच्ची ने आरोप लगाया है कि उसे और अन्य लड़कियों को रात में जबरन होटल ले जाया जाता था, जहां उनके साथ घंटों तक शारीरिक शोषण किया जाता था। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी और डराया-धमकाया जाता था।
कैसे खुली पूरी साजिश
मामले का खुलासा 28 मार्च 2026 की रात हुआ, जब आरोपी के लोग बच्ची को लेने उसके घर पहुंचे। इस बार उसकी मां ने विरोध कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान मुख्य आरोपी ओवैस करणी उर्फ मुन्ना मुखिया भी मौके पर पहुंच गया और जबरदस्ती करने लगा। मां के विरोध करने पर गोली चला दी गई। घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इसी दौरान बच्ची ने पुलिस के सामने पूरी सच्चाई बता दी।
Bihar news: 7 बच्चियों का रेस्क्यू, आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता के बयान के बाद पुलिस हरकत में आई और 7 अन्य लड़कियों को रेस्क्यू किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी मुन्ना मुखिया, जो कोयला व्यापारी और ईंट भट्ठा संचालक है, अपने सहयोगी अमित कुमार के साथ मिलकर यह पूरा नेटवर्क चला रहा था। पुलिस ने 29 मार्च को दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Bihar news: पीड़ित बच्चियों की दर्दभरी कहानी
रेस्क्यू की गई बच्चियों ने बताया कि उन्हें अक्सर बंद गाड़ियों में अलग-अलग होटलों और फार्म हाउस पर ले जाया जाता था, जहां पहले से कई लोग मौजूद रहते थे। उनके साथ जबरदस्ती की जाती थी और उन्हें समझ भी नहीं आता था कि उनके साथ क्या हो रहा है। कई बच्चियों ने बताया कि उन्हें बहला-फुसलाकर या जबरदस्ती वहां ले जाया जाता था और डर के कारण वे कुछ कह नहीं पाती थीं।
लंबे समय से चल रहा था खेल
Bihar news: जांच में यह भी सामने आया है कि यह सिलसिला करीब 7 महीने से चल रहा था। साल 2025 में कुछ लड़कियों को बाहर से लाकर फार्म हाउस में रखा गया था, जिसके बाद यह पूरा नेटवर्क और सक्रिय हो गया। कम उम्र की बच्चियों के साथ हो रही इस क्रूरता ने प्रशासन और समाज दोनों को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें: वृंदावन में यमुना नदी में स्टीमर पलटा, कई श्रद्धालुओं की मौत, रेस्क्यू जारी



