वृंदावन में यमुना नदी में स्टीमर पलटा, कई श्रद्धालुओं की मौत, रेस्क्यू जारी

यमुना में स्टीमर पलटने से कई लोगों की मौत लुधियाना से आए श्रद्धालु बने हादसे का शिकार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, CM योगी ने जताया दुख

Up news: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। वृंदावन में यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरा स्टीमर पलट गया, जिससे अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसे के वक्त स्टीमर में करीब 30 लोग सवार थे और घटना श्रृंगार घाट के पास हुई।

हादसे के बाद मचा हड़कंप

शुक्रवार को कोतवाली वृंदावन क्षेत्र में हुआ यह हादसा उस वक्त हुआ जब स्टीमर अचानक अनियंत्रित हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि करीब 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बाकी लोगों की तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

Up news: पुल से टकराने के बाद पलटा स्टीमर

बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु लुधियाना (पंजाब) से मथुरा-वृंदावन घूमने आए थे। स्टीमर यमुना नदी में चल रहा था, तभी वह अचानक पीपे के पुल से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्टीमर संतुलन खो बैठा और पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Up news: रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, घायलों का इलाज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों और राहत दल ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। नदी में डूबे लोगों की तलाश के लिए सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

CM योगी ने जताया शोक

Up news: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और हृदय विदारक है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत राहत और बचाव कार्य तेज करने और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। साथ ही मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।

 

यह भी पढ़ें: जहानाबाद गुरुकुल हॉस्टल मर्डर केस, गार्ड ने मासूम से दरिंदगी के बाद की हत्या

Related Articles

Back to top button