फ्लावर डेकोर देगा घर को नेचुरल लुक

रंग और जीवंतता का अद्भुत संगम है फूल। तभी तो आपके घर में नई जान डालते हैं ताजे फूल। बस जरूरत है स्मार्टली घर में ताजी खुशबू बिखेरने की। घर को चार्मिंग लुक देने के लिए आजकल लोग अलग-अलग तरीके से फूलों को होम डैकोर का हिस्सा बनाते हैं।

 

आप घर को डेकोर को लेकर कंफ्यूज हैं? समझ नहीं आ रहा घर का हटकर डेकोर में किसका चयन करें? इन सबका सॉल्यूशन है फ्लावर डेकोर, लेकिन इसका ओवर डू भी घर की चमक को फीका करता है। फूलों सिर्फ बगीचे, पार्क या ग्रामीण इलाकों में ही नहीं अच्छे लगते बल्कि वो आपके घर को भी उज्ज्वल कर सकते हैं। साथ ही दिनभर की थकान और मूड बेहतर बनाने में भी फूल काफी फायदेमंद होते हैं। हालांकि फ्लवॉरपॉट में फूल लगाने का तरीका काफी पुरानी हो चुका है।

ऐसे में लिविंग रूम में फ्लावर डेकार उम्दा रहेगी। कारण लिविंग रूम, बेड रूम, किचन में परिवार वालों का अधिकांश समय बीतता है। आखिर जहां लोग एक साथ होंगे, वहां वातावरण का महकना जरूरी है। बता दें कि इस महक का रूम फ्रेशनर से तुलना करना व्यर्थ है। कारण केमिकल वाली खुशबू भीनी-भीनी ताजी खुशबू से मुकाबला कर नहीं सकती। आजकल ऐसे कई इंडोर प्लांट्स मिल जाते हैं जिनमें फूल खिले होते हैं। गेंदा, डैफोडिल का फूल, रजनीगंधा का फूल, सूरजमुखी का फूल, चेरी का फूल आदि के प्लांट्स से घर को आप सजा सकती हैं।रंग, सामान्य तौर पर, किसी व्यक्ति के मूड को ऊपर उठाने वाला माना जाता है, यह तब बढ़ जाता है जब आप घर को फूलों से सजाना शुरू करते हैं। रंगों का उपयोग करके दृश्य चिकित्सा के अलावा, फूल अरोमाथेरेपी का भी उपयोग करते हैं और हवा की गुणवत्ता में सुधार करते हैं जो सभी आपके मूड को स्थिर करने में मदद करते हैं।

यहां करें फ्लावर डेकोर
सबसे पहले बता दें कि फ्लावर डेकोर के लिए ताजे फूलों का चयन करें। ताजे फूल जहां खुशबू बिखेरते हैं, वहीं पॉजिटिविटी का भी संचार करते हैं। सोचिए जहां पॉजिठिविटी होगी वहां लोग हमेशा गुड-गुड महसूस करेंगे। फूलों को आप बेड रूम में रख रही हैं, तो इसका आपके मूड पर पड़ेगा। बिस्तर से उठते ही फूल देखते ही आप अच्छा महसूस करेंगी। लिविंग रूम में फलों से डेकारे को नया आयाम मिलेगा। साथ ही वातावरण खुशबूदार होगा। यदि किचन की स्लैब पर ताजे फूलों से भरा फूलदान रखते हैं तो मसालों की तीखी महक को फूल की भीनी महक के आगे गौण हो जाएगी। और सुंदरता का अलग पयमाना होगा।

लंबे समय तक फूलों को ताज रखें
कुछ टिप्स अपनाकर आप ताजे फूलों को लंबे समय तक ताजा रख सकती है। इसमें कारगर है सोडज्ञ, ऐप्पल साइडर विनेगर, चीनी, हेयर स्प्रे और डिस्प्रिन। फूलदान में 1/4 सोडा को फूलदान के पानी में डालें, दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर और दो चम्मच चीनी में घोलकर फूलदान में पड़े पानी में डालें, 2 चम्मच सफेद सिरका में तीन चम्मच चीनी घोलकर फूलदान के पानी में डालें, हेयर स्प्रे से भी फूलों को लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं या थोड़े से पानी में डिस्प्रिन को स्प्रे बॉटल में घोल कर फूलों पर छिड़काव करें।
इंटीरियर डिजाइन का एक अनिवार्य पहलू रंग का सही संतुलन जोड़ना है। यह वह चीज है जो फूलों के घर की सजावट में मदद कर सकती है जब नियमित रूप से आंतरिक सजावट में फूलों का उपयोग किया जाता है, यह प्राकृतिक रंग जोड़ता है जो कृत्रिम वस्तुओं का उपयोग करके नकल करना मुश्किल है।

Related Articles

Back to top button