पिता ने 13 साल के बेटे की दरांती से हत्या कर खुद भी दी जान
भीलवाड़ा के बड़ला गांव में दिल दहला देने वाली वारदात पिता ने 13 वर्षीय बेटे की दरांती से हत्या कर खुद भी खाया जहर पुलिस जांच जारी, पारिवारिक विवाद की आशंका

Rajashthan crime: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के बड़ला गांव में एक पिता ने अपने 13 वर्षीय बेटे की दरांती से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद भी सल्फास की गोलियां खा लीं। ग्रामीण उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई।
Rajashthan crime: दरांती से हमला, फिर खाया जहर
मांडलगढ़ के क्षेत्राधिकारी बाबूलाल बिश्नोई के मुताबिक, बड़ला गांव निवासी राधेश्याम ने अपने बेटे वंश पर धारदार दरांती से हमला किया। बेटे की हत्या करने के बाद उसने खुद भी जहर खा लिया। ग्रामीणों ने उसे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आठवीं का छात्र था वंश, जांच जारी
Rajashthan crime: जानकारी के अनुसार, वंश कक्षा आठ का छात्र था और अपने पिता के साथ ही रहता था। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी की पत्नी मायके में रह रही थी। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना के पीछे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।



