दुमका : करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

दुमका। जिले के गोपीकांदर प्रखंड क्षेत्र के भुसकीडंगाल गांव के पोखरा किनारे आनंद मंडल (35) की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह भुसकीडंगाल गांव के पोखरा किनारे पर आनंद मंडल अपने बकरी के लिए पत्ता तोड़ने गया था। इसी बीच पोखरा के ऊपर से 11 हजार वोल्ट के बिजली की खुली तार तालाब के किनारे लगे पेड़ से सटा हुआ है। आनंद मंडल एक अर्जुन का पेड़ पर चढ़ कर बकरी के लिए पत्ता तोड़ रहा था। इसी बीच बिजली आने से पेड़ पर करंट फ़ैल जाने के कारण आनंद मंडल करंट की चपेट आकर बहोश होकर गिर पड़ा। राह चलते गांव के लोगों की नजर पड़ी तो उसे पोखरा से निकाल परिजनों को जानकारी दी। गंभीर अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गोपीकांदर लाया। हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका रेंफर किया गया। जहां दुमका ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button