Israel-Lebanon Ceasefire: ट्रंप का बड़ा दावा, 10 दिन के युद्धविराम पर बनी सहमति

Israel-Lebanon में 10 दिन का Ceasefire घोषित Trump ने बातचीत से शांति का दावा किया Hezbollah ने वार्ता पर उठाए सवाल

Donald trump: अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों का सीजफायर तय हो गया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर बताया कि उनकी Joseph Aoun और Benjamin Netanyahu से बातचीत हुई, जिसके बाद दोनों देश शांति के लिए अस्थायी युद्धविराम पर सहमत हुए हैं।

क्या बोले ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि यह उनके लिए सम्मान की बात है कि वे एक और बड़े संघर्ष को सुलझाने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 34 साल में पहली बार दोनों देशों के प्रतिनिधि वॉशिंगटन में मिले, जहां अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio भी मौजूद रहे। ट्रंप ने उपराष्ट्रपति JD Vance और सैन्य अधिकारियों को स्थायी शांति के लिए आगे काम करने के निर्देश दिए हैं।

Donald trump: लेबनान के राष्ट्रपति का बयान

इससे पहले लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने भी ट्रंप से बातचीत की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा कि अमेरिका शांति स्थापित करने की दिशा में प्रयास कर रहा है और इसके लिए उन्होंने ट्रंप का धन्यवाद भी किया।

Donald trump: सीजफायर से पहले हमला

हालांकि सीजफायर के ऐलान से पहले हालात काफी तनावपूर्ण थे। लेबनान की सेना के मुताबिक, इजरायल ने तायर इलाके में कासमीयेह पुल को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए। सेना का कहना है कि इस कार्रवाई का मकसद दक्षिणी इलाके को देश के बाकी हिस्सों से काटना था।

हिजबुल्लाह ने जताया विरोध

Donald trump: इजरायल-लेबनान बातचीत पर हिजबुल्लाह ने कड़ा विरोध जताया है। संगठन के नेता Hussein Haj Hassan ने कहा कि इजरायल से सीधे बातचीत करना लेबनान सरकार की बड़ी गलती है और इससे देश के हितों को नुकसान होगा।

 

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच मैक्रों-मोदी बातचीत, होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर जोर

Related Articles

Back to top button