Donald Trump का तंज, “जोहरान ममदानी या जो भी उनका नाम है”
ट्रंप ने न्यूयॉर्क के नए मेयर ममदानी पर साधा निशाना, नाम तक लेने से किया परहेज़, कही तीखी बातें, ममदानी बोले न्यूयॉर्क अब प्रवासी के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा।

Donald Trump Mocks Zohran Mamdani: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क सिटी के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी का मजाक उड़ाते हुए उनका नाम लेने से भी परहेज़ किया। फ्लोरिडा के मियामी में आयोजित ‘अमेरिका बिजनेस फोरम’ के दौरान ट्रंप ने कहा, “वह ममदानी या जो भी उनका नाम है ” ट्रंप ने दावा किया कि अब अमेरिकी जनता को ‘वामपंथ और सामान्य बोध (कॉमन सेंस)’ के बीच चुनाव करना होगा।
ट्रंप का यह बयान उस वक्त आया जब भारतीय मूल के डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट जोहरान ममदानी को न्यूयॉर्क सिटी का पहला मुस्लिम और दक्षिण एशियाई मेयर चुना गया है। ट्रंप ने चेतावनी दी, “आप देखना, न्यूयॉर्क में क्या होता है, भयानक मैं उम्मीद करता हूं ऐसा ना हो, लेकिन आप देखोगे।” उन्होंने आरोप लगाया कि ममदानी पुरुषों को महिलाओं के खेलों में खेलने की अनुमति देने के पक्ष में हैं और उनकी जीत न्यूयॉर्क के लिए “आर्थिक और सामाजिक तबाही” साबित होगी।
ममदानी का पलटवार:
ट्रंप के इस बयान से पहले ममदानी ने अपने भाषण में कहा था कि न्यूयॉर्क एक ऐसा शहर है जिसका निर्माण प्रवासियों ने किया है और अब उसका नेतृत्व भी एक प्रवासी करेगा। उन्होंने कहा, “अगर कोई डोनाल्ड ट्रंप को हराने का तरीका दिखा सकता है, तो वह न्यूयॉर्क ही है जिसने उन्हें ऊपर पहुंचाया।”
गलत शुरुआत की’ ट्रंप
बाद में ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने ममदानी के भाषण को “बहुत गुस्से से भरा” बताया और कहा कि उन्होंने शुरुआत गलत दिशा में की है। ट्रंप ने कहा, “उन्हें मेरे प्रति अच्छा व्यवहार करना चाहिए, क्योंकि बहुत सी चीजें जिनकी मंजूरी उन्हें चाहिए, वो मैं ही देता हूं।”



