राहुल गांधी के आवास पर पहुंची दिल्ली पुलिस।

दिल्ली। रविवार को दिल्ली पुलिस की एक टुकड़ी राहुल गांधी के तुगलक लेन स्थित आवास पर पहुंची।
दिल्ली पुलिस रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कश्मीर में उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान की गई उनकी “महिलाओं का अभी भी यौन उत्पीड़न किया जा रहा है” टिप्पणियों को लेकर जारी नोटिस के सिलसिले में उनके आवास पर पहुंची है।

दिल्ली पुलिस ने बताया की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर से राहुल गांधी ने एक बयान जारी किया था जिसमे उन्होंने बताया था की कश्मीर में आज भी महिलाओं का यौन शौषण हो रहा है। सोशल मीडिया पर मौजूद राहुल के इस बयान पर दिल्ली पुलिस उनसे प्रमाणिकता मांग रही है। जिसके चलते आज रविवार को राहुल गांधी के आवास पर पहुंची हैं।

दरअसल दिल्ली पुलिस राहुल गांधी से उनके बयान के विषय में सवाल पूछना चाहती है, की उन्हे वह महिलाएं कहां मिली, क्या वह उन्हें पहले से जानते है? दिल्ली पुलिस इस काम में तेज़ी इस लिए बरत रही है क्योंकि वह इस विषय पर तेज़ी से कार्यवाही करने के लिए स्थिर हैं। दिल्ली पुलिस ने इससे पहले भी उनसे मिलने को नोटिस जारी किया था , लेकिन राहुल पुलिस के समक्ष्य पेश नही हुए। जिसके चलते दिल्ली पुलिस उनके आवास पर पहुंची है।

Related Articles

Back to top button