दिल्ली मौसम विभाग के कर्मचारी की कोरोनावायरस से मौत, मौसम विभाग में मचा हड़कंप

राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस तेजी से फैलता जा रहा है। वहीं अब खबर है कि कोरोनावायरस की चपेट में मौसम विभाग भी आ गया है। नई दिल्ली के प्रादेशिक मौसम केंद्र में तैनात एक कर्मचारी की कोरोनावायरस से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मौसम विभाग में या व्यक्ति मल्टी टास्किंग स्टाफ के तौर पर काम कर रहा था। मौसम विभाग के कर्मचारी की मृत्यु सफदरजंग अस्पताल में 17 अप्रैल को हुई थी। वहीं इस सब के बाद 18 अन्य कर्मचारी को क्वॉरेंटाइन भी कर लिया गया है।

बता दें कि मौसम विभाग में कोरोनावायरस से कर्मचारी की मृत्यु के बाद हड़कंप मच गया। जिसके बाद मौसम विभाग के सभी कर्मचारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। साथी पूरे मौसम विभाग को सैनिटाइज भी किया गया है।संपर्क में आये 10 कर्मचारियों को अपने घर पर ही क्वारनटीन रहने को कहा गया है। दिल्ली में बीते कुछ दिनों कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है।

Related Articles

Back to top button