टूरिज्स कैपिटल के रूप में विकसित होगी देश की राजधानी दिल्ली

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली को काफी समय से आम आदमी पार्टी की सरकार साफ-सुथरा और सुविधायुक्त बनाने के प्रयास में लगी है। लेकिन दिल्ली को पर्यटकों के लिए काफी आकर्षक और मुफीद माना जाता है। कोरोना काल में पर्यटकों का आना दिल्ली में काफी घटा, लेकिन अब फिर से दिल्ली को पर्यटन के लिए एक आकर्षक राजधानी बनाने के लिए दिल्ली सरकार सांस्कृतिक व एतिहासिक विरासत के प्रति आकर्षण बढ़ाने के लिए दिल्ली में हेरिटेज वॉक का नया संस्करण शुरू कर चुकी है। दरअसल दिल्ली सरकार राजधानी को टूरिज्म कैपिटल के रूप में विकसित करना चाहती है। यह सब इस तरह होगा, ताकि इस हजारों साल पुराने और देश की राजधानी कहलाने वाले शहर के बारे में देश-दुनिया के लोगों को अवगत कराया जा सके। पर्यटन मंत्री आतिशी ने हौज खास किले से हेरिटेज वॉक शुरू की है। यहां उन्होंने कहा कि हेरिटेज वॉक के जरिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार का पर्यटकों को शानदार अनुभव प्रदान कराएगी, जिसके लिए पर्यटन विभाग से लाइसेंस प्राप्त गाइडों को निर्देशित किया गया है।
पर्यटन विभाग ने राजधानी दिल्ली को कुल छः सर्किटों में बांटा है, जिससे कि पर्यटक इस सुंदर शहर को बेहतर ढंग से देख और समझ सकें। इसमें नई दिल्ली के साथ-साथ पुरानी दिल्ली में भी हेरिटेज वॉक का आयोजन किया जाएगा। ये हेरिटेज वॉक शनिवार और रविवार को लगभग तीन घंटे (सुबह 6:30 बजे से 9:30 बजे तक) आयोजित की जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें और आराम से सर्किट का पता लगा सकें। हेरिटेज वॉक के इच्छुक लोग पर्यटन विभाग की वेबसाइट https://delhitourism.gov.in/delhitourism/booking/heritage_walk.jsp#a पर  रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

हेरिटेज वॉक के लिए तय इलाके
देखो अपना सीपी (कनॉट प्लेस और आस-पास के क्षेत्र)
दिल्ली का दिल देखो (कर्तव्य पथ के पास मध्य दिल्ली)
शाहजहांनाबाद (पुरानी दिल्ली) में हेरिटेज वॉक
फूड वॉक (पुरानी दिल्ली)
हौज खास में हेरिटेज वॉक
कुतुब मीनार और महरौली पुरातत्व पार्क में वॉक

Related Articles

Back to top button