कोरोना महामारी ने फिर बढ़ाई चिंता

टोक्यो में चार हजार नए केस, इतने पूरे जापान में मिलते थे, 20 देशों में दुनिया के 52% केस

ओलिंपिक के आयोजकों का कहना है कि टोक्यो में बढ़े मरीजों के पीछे ओलिंपिक नहीं है। वहीं इंडोनेशिया और थाईलैंड में अस्पतालों में बेड कम पड़ने लगे हैं।

कोरोना महामारी ने चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि दुनिया के कई देशों में कोरोना के मरीज एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को दुनिया में 6,43,321 मरीज मिले। इसमें से 52 फीसदी केस अमेरिका, भारत, फ्रांस और इंडोनेशिया जैसे 20 देशों में मिले हैं। अमेरिका में दुनिया के सबसे ज्यादा 99470 केस मिले। यह आंकड़ा फरवरी के बाद सबसे बड़ा है।

वहीं, जापान की राजधानी टोक्यो में 4000 से ज्यादा नए केस मिले। टोक्यो ओलिंपिक शुरू होने से पहले इतने मरीज पूरे जापान में मिलते थे। हालांकि, ओलिंपिक के आयोजकों का कहना है कि टोक्यो में बढ़े मरीजों के पीछे ओलिंपिक नहीं है। वहीं इंडोनेशिया और थाईलैंड में अस्पतालों में बेड कम पड़ने लगे हैं।

दूसरी, तरफ पाकिस्तान में केस बढ़ने पर कराची में लॉकडाउन लगा दिया गया है। शनिवार से प्रभावी हुआ लॉकडाउन 8 अगस्त तक जारी रहेगा। ‘जीरो कोरोना’ के तहत ऑस्ट्रेलिया की सड़कों पर शनिवार को सेना तैनात कर दी गई। इतना ही नहीं, जिन शहरों में कोरोना के मामले बढ़े हैं, वहां सख्त लॉकडाउन लगा है और इस पर नजर रखने के लिए हेलीकॉप्टर से निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button