नेपाल में कोरोना की रफ्तार बढ़ी, कुल संक्रमितों की संख्या 1.55 लाख के पार

नई दिल्ली। नेपाल में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख 55 हजार पार कर गई है। इससे राजधानी काठमांडू सर्वाधिक प्रभावित है। काठमांडू में कोरोना के कुल 55,036 मामले आए हैं।

नेपाल में 24 घंटे के दौरान कोरोना के 2,225 नए मामले सामने आए हैं। 2,846 लोग ठीक हुए हैं। इसके साथ ही नेपाल में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,55,233 हो गई है, जिसमें से 1,08,334 लोग ठीक हो गए हैं। इस अवधि में 13 लोगों की जान गई है। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 843 हो गई है।

नेपाल में सक्रिय मामले 46,057 हैं। 3,322 लोग गृह एकान्तवास में हैं। ठीक हुए लोगों की प्रतिशत 69.79 प्रतिशत है। मृत्यु दर घटकर 0.54 प्रतिशत हो गई है। नेपाल के स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय ने शनिवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि नेपाल में अब तक कुल 13 लाख 80 हजार 862 नमूनों की जांच हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button