दो दिन की बढ़ोतरी के बाद फिर कम हुए केस,

कोरोना को लेकर फिर कुछ राहत देने वाली खबर है। दो दिन की बढ़ोतरी के बाद इसके मामलों में गिरावट नजर आई है। गुरुवार को 34,861 मरीज मिले, 38,393 ठीक हुए और 481 की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 4,018 की कमी आई।

इससे पहले मंगलवार को 42,128 नए मरीजों की पहचान हुई थी और 36,876 ठीक हुए थे। उस दिन एक्टिव केस में 1,237 की बढ़त देखी गई थी। ऐसे ही बुधवार को 41,687 केस आए और 38,891 मरीज रिकवर हुए। तब एक्टिव केस में 2,278 की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 34,861बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 38,393बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 481अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.12 करोड़अब तक ठीक हुए: 3.04 करोड़अब तक कुल मौतें: 4.19 लाखअभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.99 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल
1. केरल
यहां गुरुवार को 12,818 लोग संक्रमित पाए गए। 13,454 लोग ठीक हुए और 122 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 32.18 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 30.72 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 15,740 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.28 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां गुरुवार को 7,302 लोग संक्रमित पाए गए। 7,756 लोग ठीक हुए और 120 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 62.45 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 60.16 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.31 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 94,169 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
दिल्ली में गुरुवार को 49 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए और 29 लोग ठीक हुए और 1 व्यक्ति की मौत हो गई। यहां अब तक 14.35 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.10 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,040 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 585 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. उत्तर प्रदेश
यहां गुरुवार को 52 लोग संक्रमित पाए गए। 56 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हुई। अब तक राज्य में 17.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.84 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,743 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1,028 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में गुरुवार को 34 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 54 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,076 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 370 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

6. राजस्थान
यहां गुरुवार को 25 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 22 लोग ठीक भी हुए और 1 व्यक्ति की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,952 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 360 मरीजों का इलाज चल रहा है।

7. मध्यप्रदेश
यहां गुरुवार को 17 नए मामले सामने आए और 17 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,512 लोगों की मौत हो गई। 185 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button