केचरीवाल ने चन्द्रशेखर आजाद को किया नमन

नई दिल्ली, मुख्यमंत्री अरविंद केचरीवाल ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक सन्देश साझा करते हुए लिखा कि ”भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।”

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं लोकप्रिय स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई, 1906 को मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के भाबरा नामक स्थान पर हुआ। 1921 में ही चंद्रशेखर आजाद सुचारू रूप से आजादी की लड़ाई में कूद गए थे। आजाद बाद में हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के सदस्य बन गए। काकोरी कांड समेत अंग्रेजों को मात देने वाली कई अन्य गतिविधियों में चंद्रशेखर आजाद की अहम भूमिका थी। 27 फरवरी, 1931 को जब अंग्रेज चंद्रशेखर आजाद को ढूंढ रहे थे, तब उन्होंने खुद को गोली मार ली थी क्योंकि उनका प्रण था कि अंग्रेज कभी उन्हें जिंदा नहीं पकड़ पाएंगे।

Related Articles

Back to top button