अमरोहा : बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रस्सी से गाड़ी खींचकर किया प्रदर्शन

यूपी के अमरोहा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजल के दाम बढ़ने के बाद विरोध प्रदर्शन किया है और गाड़ी को रस्सी से बांधकर खींचते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है इस दौरान उन्होंने सरकार को किसान विरोधी बताया है। उन्होंने योगी सरकार पर प्रदर्शन न करने देने की पाबंदी लगाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सांकेतिक गिरफ्तारी की है।

दरअसल प्रदेश भर में जगह-जगह पर कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल और डीजल के दामों के बढ़ने पर प्रदर्शन कर रहे हैं। वही आज यूपी के अमरोहा में डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर अपनी कार को रस्सी के द्वारा खींचते हुए नजर आए और रस्सी खींचते समय कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। और तो और केंद्र सरकार को किसान विरोधी सरकार बता रहे हैं। तो वही योगी सरकार पर प्रदर्शन ना करने देने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सांकेतिक गिरफ्तारी के बाद छोड़ दिया है पर कांग्रेस कार्यकर्ता आगे भी इस तरह के प्रदर्शन करने की बात कर रहे है और जेल जाने से भी ना डरने का दावा करते नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button