कानपुर में सपा विधायक अमिताभ बाजपाई और समर्थकों ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर किया अर्धनग्न प्रदर्शन

पूरे देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बढ़ने पर प्रदर्शन किया जा रहा है। विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर डीजल और पेट्रोल बढ़ने को लेकर निशाना साध रहा है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल सभी पार्टियां पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। जगह-जगह बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर प्रदर्शन किए जा रहे हैं। ऐसे में यहां आज कानपुर के आर्य नगर समाज से समाजवादी पार्टियों के नेताओं ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन उन्होंने अर्धनग्न प्रदर्शन किया है। बता दें कि क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल ना मिलने पर भी यह धरना किया गया है।

कानपुर की आर्य नगर से समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई और समर्थकों ने अपनी मांगों को लेकर हॉल सी रोड पानी की टैंक पर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। खबर है कि उनका यह प्रदर्शन 20 जून से जारी है। उन्होंने यह अनिश्चितकालीन हठयोग धरना धरना प्रदर्शन किया हुआ है। उनकी मांग है कि उनके क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाए।

उनका कहना है कि किसान, गरीब, मजदूर की कमर टूट रही है। बेरोजगारी बढ़ रही है लोग आत्महत्या कर रहे है। वहीं सपा विधायक अमिताभ बाजपाई के साथ में पार्षद अनुज गुप्ता अभिषेक गुप्ता मोनू, बबलू मेहरोत्रा, उमर शरीफ, मन्नू रहमान, उमर शरीफ, अम्बर त्रिवेदी, सुशील तिवारी, मो. सारिया, अर्पित त्रिवेदी, राकेश दीक्षित, गगनदीप सिंह, सौरभ गुप्ता, एकलव्य ओमर, दिनेश शुक्ला, पुण्य, दीपक, अभिषेक त्रिपाठी, दीपक अनुज निगम आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button