जारी हो गया आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, देखें लिस्ट

आंध्र प्रदेश (BSEAP) एसएससी यानी कक्षा 10वीं रिजल्ट आज 6 मई को जारी कर दिया है। एग्जाम का रिजल्ट घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

जिन स्टूडेंट्स के 1 या 2 सब्जेक्ट में न्यूनतम मार्क्स यानी 33 नंबर से कम आए हैं, वो निराश ना हों। बोर्ड ऐसे स्टूडेंट्स के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करता है। इस बार आंध्र प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं 03 अप्रैल से 18 अप्रैल 2023 तक हुई थीं। इसके लिए कुल 6 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। एग्जाम स्टेट के 3349 सेंटर्स पर एक शिफ्ट में सुबह 09 बजकर 30 मिनट से 12:45 तक आयोजित की गई थी।

यहां करें चेक

स्टूडेंट्स सबसे पहले आंध्र प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर जाकर AP 10th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
यहां अपना रोल नंबर, स्कूल कोड व अन्य डिटेल डालें।
एग्जाम रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
इसे डेक्सटॉप पर सेव करें या फिर इसकी एक फोटोकॉपी निकलवा लें।

AP SSC Class Results
2023 — 72.26%
2022 — 64.02%
2021 – 100%
2020 – 100%
2019 – 94.88%
2018 – 94.48%
2017 – 91.92%
2016 – 93.26%

रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स की संख्या: 6,64,152
उपस्थित स्टूडेंट्स की संख्या: 6,09,081
कुल पास प्रतिशत: 72.26%
लड़कियों का पास प्रतिशत: 75.38%
लड़कों का पास प्रतिशत – 69.27%

Related Articles

Back to top button