Trending

एक ने हटाया सरनेम तो दूसरे ने लिख डाला- ‘न्यू लाइफ लोडिंग…’, क्या Chahal-Dhanashree के रिश्ते में आई दरार?

कई मीडिया रिपोर्टस में बताया जा रहा है कि, युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनका सरनेम बदल दिया है।

News Nasha

क्या क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनाश्री वर्मा के बीच  अब कुछ ठीक नहीं चल रहा है? क्या दोनों के बीच मतभेद और मनभेद हो चुका है? क्या दोनों अलग होने का फैसला ले चुके हैं? जैसे ही डांसर धनश्री वर्मा ने अपने नाम से चहल सरनेम हटाया, तो ये अटकलें लगनी आम बात थी। दोनों के बीच अनबन की खबर इस वक्त छाई हुई है। कहा जा रहा है कि इनका रिश्ता अब खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है।

धनश्री शर्मा यूट्यूबर हैं और सोशल मीडिया स्टार भी। उनका खुद का डांस स्कूल भी हैं। युजवेंद्र से उनकी पहली मुलाकात तभी हुई थी, जब युजवेंद्र ने ऑनलाइन डांस क्लास लेनी शुरू की, फिर दोनों में प्यार हो गया और इन्होंने शादी कर ली। 22 दिसंबर 2022 को अचानक तस्वीरें शेयर कर इन्होंने शादी की जानकारी दी थी, जिसके बाद से ही धनश्री को सोशल मीडिया पर और भी पॉपुलैरिटी मिली, लेकिन अब इनके अलग होने के आसार नजर आ रहे हैं। जहां धनश्री ने सोशल मीडिया पर अपने नाम से चहल सरनेम हटा लिया है, तो वहीं युजवेंद्र चहल की लेटेस्ट पोस्ट भी कई सवाल खड़े कर रही है।

युजवेंद्र चहल ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा- नई जिंदगी लोड हो रही है, जिससे इनके अलग होने की खबरों को और भी जोर मिला। अब इन बातों में कितनी सच्चाई है ये दोनों ही अच्छे से बता सकते है, लेकिन धनश्री के इंस्टाग्राम को देखें तो अक्सर पति के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करने वालीं धनश्री ने 30 मई के बाद से अब तक सिर्फ एक ही पोस्ट शेयर की है, जिसमें वो अकेले ही डांस करती दिख रही हैं। ये पोस्ट भी उन्होंने 31 मई को की थी। यानि ढाई महीनों से धनश्री सोशल मीडिया से गायब हैं।

Related Articles

Back to top button