दिल्ली की अवैध कॉलोनियों को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने दिल्ली के अवैध कॉलोनियों को मंजूरी दे दी है | दिल्ली के उपराज्यपाल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है | कैबिनेट ने इस मामले में फैसला लिया है | इसके तहत धारा 81 के तहत सभी दर्ज मामले वापस लिए जाएंगे | जिन लोगों पर धारा 81 के तहत केस दर्ज हैं, उन्हें बड़ी राहत मिलेगी | साथ ही दिल्ली में 79 गांवों का शहरीकरण होगा |

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान किया भी किया था | केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने ऐलान किया था कि दिल्ली में अवैध कॉलोनियों को नियमित किया जाएगा |

दिल्ली सरकार के मुताबिक दिल्ली में कुल 1,797 अनधिकृत कॉलोनियां हैं | इन सभी कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को केंद्र सरकार के इस पहल का लाभ मिलेगा | केंद्र की मंजूरी मिलने के बाद इन अवैध कॉलोनियों को वैधता मिल गई है | केंद्र की अंतिम मंजूरी के बाद अनधिकृत कॉलोनियों में रह रहे लोगों को अपने घरों के पंजीकरण की इजाजत दी जाएगी |

Related Articles

Back to top button