भारत को अब तक मिले इतने राफेल, रक्षा मंत्री ने दी जानकारी

भारत को अभी तक तीन राफेल विमान फ्रांस की तरफ से मिल चुके हैं | लोकसभा में आज इस बात की जानकारी सरकार ने दी | रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अभी तक तीन राफेल विमान भारत को हैंड ओवर किए जा चुके हैं | इनका इस्तेमाल फ्रांस में भारतीय वायुसेना के पायलटों और टेक्नीशियन्स को ट्रेनिंग देने में किया जा रहा है |

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने खुद फ्रांस जाकर पहले राफेल विमान को रिसीव किया था | 8 अक्टूबर को राजनाथ सिंह ने फ्रांस के मेरीनेक एयरबेस में राफेल विमान को रिसीव किया था | इतना ही नहीं राफेल को रिसीव करने के बाद राजनाथ सिंह ने उसमें उड़ान भी भरी थी |

साल 2016 में 36 राफेल विमान का सौदा भारत और फ्रांस के बीच हुआ था | साल 2022 तक ये सभी राफेल विमान भारत को मिल जाएंगे | उम्मीद है कि मई 2020 तक राफेल को भारत के जंगी बेड़े में शामिल कर लिया जाएगा | ये हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल माइका से भी लैस है | इसके साथ ही इसमें क्रूज मिसाइल भी लगे हुए हैं |

राफेल के भारतीय वायुसेना में शामिल होने के बाद ही इसकी ताकत बढ़ जाएगी | ये दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए काफी है | दुश्मन के सीमा में घुसकर राफेल विमान वार कर सकता है | राफेल की गिनती दुनिया के सबसे ताकतवर हथियारों में की जाती है | ये हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल माइका से भी लैस है |

बता दें कि राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट पुनर्विचार याचिका खारिज कर चुकी है | इस मामले में कोर्ट ने 14 नवंबर को पुनर्विचार याचिका खारिज करते हुए कहा था कि रिव्यू का स्कोप सीमित होता है | कोर्ट ने कहा था कि उसे नहीं लगता है कि इस मामले में बेवजह जांच के आदेश देने की जरूरत है |

Related Articles

Back to top button