Buisness news: नए नियम 1 मार्च 2026 से लागू: जानिए आपके लिए क्या बदल रहा है

1 मार्च 2026 से कई नए नियम लागू होंगे। ऑनलाइन टिकट, यूपीआई, सिम बाइंडिंग और ईंधन की कीमतों में बदलाव आएगा। सभी बदलाव आम आदमी की रोज़मर्रा की ज़िंदगी को प्रभावित करेंगे।

Buisness news: रविवार, 1 मार्च 2026 से कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जो सीधे आम आदमी की ज़िंदगी पर असर डालेंगे। ये बदलाव ऑनलाइन टिकट बुकिंग, यूपीआई ट्रांजैक्शन, सिम बाइंडिंग और ईंधन की कीमतों से जुड़े हैं।

 

ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बदलाव

1 मार्च से ऑनलाइन जनरल क्लास और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने का तरीका बदल जाएगा। अब UTS ऐप से यह टिकटें नहीं बुक होंगी। अगर आप ऑनलाइन टिकट लेना चाहते हैं, तो अब RailOne मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करना होगा।

 

यूपीआई ट्रांजैक्शन में नई सुरक्षा

UPI ट्रांजैक्शन को और सुरक्षित बनाने के लिए सरकार ने नया नियम लागू किया है। 1 मार्च से बड़े ट्रांजैक्शन के लिए सिर्फ UPI PIN काफी नहीं होगा। अब आपको UPI PIN के साथ बायोमेट्रिक्स या मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करना होगा।

 

सिम बाइंडिंग का नया नियम

साइबर फ्रॉड रोकने के लिए 1 मार्च से सिम बाइंडिंग में बदलाव होगा। वॉट्सऐप, टेलीग्राम और सिग्नल अब सीधे आपके सिम कार्ड से लिंक होंगे। अगर आप अपने मोबाइल से सिम निकालते हैं, तो ये ऐप तुरंत बंद हो जाएंगे। वाई-फाई या हॉटस्पॉट से इन ऐप्स को चलाना अब संभव नहीं होगा। एलपीजी, सीएनजी, पीएनजी और एटीएफ की कीमतें, ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी, सीएनजी, पीएनजी और एटीएफ की कीमतों में बदलाव करती हैं। 1 मार्च को भी कीमतों में कटौती या बढ़ोतरी हो सकती है। अब आप तैयार हैं: 1 मार्च से ये बदलाव आपके रोज़मर्रा के काम-काज को प्रभावित करेंगे।

Related Articles

Back to top button