450 बूथों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनायी पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

खूंटी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिले के 450 बूथों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी। पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता की अध्यक्षता में पंडितजी की जयंती मनाई गयी। कार्यक्रम के प्रारंभ में दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मौके पर दीदयाल उपाध्याय की जीवनी पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही प्रदेश के पदाधिकारी मनोज सिंह द्वारा वेबैक्स सेमिनार का आयोजन किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि एकात्म मानववाद व अंत्योदय जैसी प्रगतिशील विचारधारा के जनकए निपुण संगठन शिल्पीए प्रखर राष्ट्रवादी ,महान विचारक एवं हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल जी की 104वीं जयंती पर हम उन्हें नमन करते हैं। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युग अनुकूल रूप से प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे और वे एक मजबूत व सशक्त भारत का निर्माण चाहते थे। पूर्व जिलाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि काशीनाथ महतो ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भाजपा का विस्तार पूरे देश में हैए जिसका श्रेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय को ही जाता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पहन, खूंटी प्रखंड प्रमुख रुकमिला देवी, संजय साहू, कृपासिंधु बेहरा, अनंतराम व दिलीप वर्मा इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button