नाबालिग लड़की को दांतो से काटा, और फिर किया दुष्कर्म..

उत्तर प्रदेश –भले ही भारत एक शिक्षित देश हो लेकिन उत्तर प्रदेश की भारी आबादी अशिक्षित है। अशिक्षित होने की वजह से लोग अपना भला-बुरा नहीं सोच पाते हैं और नासमझी में कुछ ऐसा कर जाते हैं जो उनके और उनके परिवार के माथे पर कलंक बन जाए। उत्तर प्रदेश में शिक्षा का स्‍तर बहुत खराब है। यहां पर सरकार शिक्षा पर करोड़ों रुपए खर्च तो करती है लेकिन अच्‍छी शिक्षा दे पाने में वो अब भी असफल है।देखा जाए तो अधिकतर रेप नशे की हालत में ही होते हैं। आज की युवा पीढी नशे की जकड़ में कैद है। नशे में इंसान अपने होश खो बैठता है और कुछ ऐसा कर जाता है जो उसे खुद नहीं पता होता कि वो क्‍या कर रहा है। ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर से है जिसमें एक नाबालिग लड़की ने अपने इंस्टाग्राम दोस्त से दोस्ती की और फिर उस लड़के ने दोस्ती को हवस के रूप में अंजाम दिया उससे ज्यादा दिल दहलाने वाली बात यह है नाबालिक लड़की के जिस्म पर दांतों से काटने के निशान के साथ-साथ उसकी अश्लील वीडियो भी बना दी।

कानपुर के कस्बे में रहने वाली नाबालिग लड़की जब पहली बार अपने दोस्त से इंस्टाग्राम पर मिली तो दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ना शुरू हो गई है। पीड़िता का आरोप है कि उसका दोस्त उसे हुक्काबार ले गया और वहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसके साथ जबरन रेप किया। इतना ही नहीं, पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के दोस्तों ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की। इस दौरान उसने विरोध किया तो उसके शरीर पर जगह-जगह दांतों से काटा और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली।

पीड़िता के पिता के मुताबिक, आरोपी विनय ठाकुर कुछ देर बाद उसे एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां विनय के दोस्तों अजय, अमन सेंगर व पांच अज्ञात युवकों ने भी दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस दौरान पीड़िता ने विरोध किया तो उसे दांतों से काटा।एसीपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही, बर्रा इंस्पेक्टर को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button