Bird flu : Delhi प्रशासन का बड़ा फैसला, अब चिकन खाने वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Delhi,
कोरोना वायरस संक्रमण के बीच बर्ड फ्लू ने भी देश के कई राज्यों में दस्तक दे दी है।

राजधानी Delhi में भी आज बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है |

जिसको लेकर Delhi सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है।

ऐहतियातन प्रोसेस्ड और पैकेज्ड चिकन की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

हालांकि Delhi सरकार ने लोगों को परेशान न होने की सलाह दी है।

ये भी पढ़े –Bhopal: 2024 तक इस राज्य के सभी गांवों को मिलेगा नल से जल

 

Delhi में पैकेट चिकन पर लगा पाबंद

डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, मैं आम जनता से अनुरोध करता हूं|

वे घबराएं नहीं, सरकार सभी ऐहतियाती कदम उठा रही है।

Delhi के बाहर से प्रोसेस्ड चिकन की सप्लाई पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है।

ये भी पढ़े – बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद, हरियाणा में चलेगा अब ये ऑपरेशन

 

Delhi की संजय झील से मिले सैम्पल निकले पॉजिटिव

 

दिल्ली के डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि संजय झील से जो सैंपल लिए गए थे|

वो पॉजिटिव आए हैं।

इनमें सिर्फ बत्तख ही शामिल हैं।

उस इलाके को सैनिटाइज कर दिया गया है।

इसके अलावा कुछ सैंपल और भेजे गए हैं जिनकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है|

सरकार की पूरी कोशिश है कि इसको फैलने से रोका जाए।

Delhi मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा,”डरने की जरूरत नहीं”

मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘डरने की जरूरत नहीं है।

यह एक सामान्य इंफ्लूएंजा है जो पक्षियों, जानवरों या इंसानों में फैल सकता है।

हालांकि बर्ड फ्लू इंसानों से इंसानों के बीच नहीं फैलता है।

यह केवल संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने से इंसानों में फैल सकता है।’

उन्होंने कहा कि जो लोग चिकन और अंडा खाते हैं|

उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है|

क्योंकि अगर आप पूरी तरह से पका हुआ चिकन या उबला हुआ अंडा खाते हैं|

आपको संक्रमण नहीं होगा।

 

Related Articles

Back to top button