बांग्लादेश में अब दुष्कर्म की सजा मृत्युदंड, मंत्रिमंडल की मिली मंजूरी

ढाका। बांग्लादेश की सरकार ने दुष्कर्म के मामलों में मृत्यु दंड की सजा देने का फैसला किया है। सोमवार को मंत्रिमंडल की एक अहम बैठक में इसे हरी झंडी दी गई।

मंत्रिमंडल के प्रवक्ता खांडाकेर अनवारुल इस्लाम ने बताया कि राष्ट्रपति अब्दुल हामिद महिलाओं और बच्चों के दमन निवारण अधिनियम में संशोधन के लिए अध्यादेश जारी करने की संभावना है।

अधिनियम से संबंधित ज्यादा विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है लेकिन मंत्रिमंडल ने इसे अपनी मंजूरी दे दी है।

कानून मंत्री अनिसुल हक ने बताया है कि राष्ट्रपति के मंगलवार को अध्यादेश जारी करने की संभावना है।

बांग्लादेश में हिंसक दुष्कर्म की घटनाओं के बढ़ने के कारण हाल ही में राजधानी ढाका और अन्य जगहों पर इसके विरोध में प्रदर्शन हुए हैं।

मानवाधिकारों की संस्था की रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश में दुष्कर्म की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। जनवरी से लेकर अगस्त तक 889 घटनाएं हुई हैं, जिनमें सामूहिक दुष्कर्म भी शामिल हैं। इन घटनाओं में कम से कम 41 पीड़ितों की मौत भी हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button