बालासोर में दर्दनाक हादसा, अंगीठी में गिरने से दो महीने का बच्चा गंभीर रूप से झुलसा

ठंड से बचने के लिए जलाई गई अंगीठी बनी परिवार की बड़ी त्रासदी मां की गोद से फिसलकर चूल्हे में गिरा दो महीने का मासूम 50% से ज्यादा शरीर झुलसा, हालत गंभीर, बालासोर मेडिकल कॉलेज रेफर

Odisha news: ओडिशा के बालासोर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जलेश्वर थाना क्षेत्र के चालंती गांव में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए जलाई गई अंगीठी एक परिवार के लिए बड़ी त्रासदी बन गई। इस दर्दनाक हादसे में महज़ दो महीने का एक मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चालंती गांव निवासी तारन हेंब्रम अपने परिवार के साथ घर के आंगन में बने चूल्हे के पास अंगीठी जलाकर ठंड से राहत ले रहे थे। इसी दौरान तारन की पत्नी अपने दो महीने के बच्चे को गोद में लेकर चूल्हे के पास बैठी हुई थी। अचानक हुई थोड़ी सी चूक भारी पड़ गई और बच्चा असंतुलित होकर सीधे जलते चूल्हे में गिर गया।

 

Odisha news: 50 फीसदी से ज्यादा शरीर झुलसा

घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन में बच्चे को चूल्हे से बाहर निकाल लाए, लेकिन तब तक मासूम के शरीर का आधे से ज्यादा हिस्सा आग की चपेट में आ चुका था। बच्चे की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

 

बालासोर मेडिकल कॉलेज रेफर

Odisha news: परिजन बच्चे को तुरंत बस्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया। हालत नाजुक होने के चलते डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बालासोर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल मासूम का इलाज जारी है और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यह हादसा एक बार फिर चेतावनी देता है कि ठंड के मौसम में आग जलाते समय, खासकर छोटे बच्चों की मौजूदगी में, अत्यधिक सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है। ज़रा सी लापरवाही किसी परिवार की खुशियों को पल भर में गहरे दर्द में बदल सकती है।

 

Related Articles

Back to top button