नॉर्वे के पूर्व मंत्री एरिक सोलहाइम ने पीएम मोदी को बताया दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता

एरिक सोलहाइम ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और 70 प्रतिशत लोकप्रियता को वैश्विक लोकतंत्र के लिए एक बड़ी मिसाल बताया। भारत की 7 प्रतिशत आर्थिक विकास दर और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की सराहना करते हुए उन्होंने मोदी को 'हरित विकास का संरक्षक' कहा। नॉर्वे और भारत के मजबूत होते रिश्तों के बीच उन्होंने समावेशी विकास और ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में भारत की छलांग को प्रेरणादायक बताया।

Pm modi fame: ओस्लो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी नॉर्वे दौरे को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। नॉर्वे के पूर्व मंत्री और यूएनईपी के पूर्व प्रमुख एरिक सोलहाइम ने पीएम मोदी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना करते हुए उन्हें दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता करार दिया है। सोलहाइम का मानना है कि पश्चिमी देशों के नेताओं को मोदी के ग्रीन विजन और उनके विकास के मॉडल से काफी कुछ सीखने की जरूरत है।

 मोदी की लोकप्रियता की मिसाल

एरिक सोलहाइम ने नॉर्वे के एक प्रमुख अखबार में लिखे अपने लेख में बताया कि भारत में प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता का ग्राफ करीब 70 प्रतिशत के पास है। यह आंकड़ा किसी भी बड़े लोकतांत्रिक देश के नेता की तुलना में बहुत ज्यादा है। उन्होंने मोदी को एक परिवर्तनकारी नेता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत एक नई दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सोलहाइम ने मोदी के सफर को बेहद प्रेरणादायक बताया कि कैसे गुजरात के वडनगर के एक साधारण परिवार से निकलकर वे देश के प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे।

Pm modi fame: भारत की आर्थिक ताकत का लोहा

पूर्व यूएनईपी प्रमुख ने भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत इस समय लगभग 7 प्रतिशत की विकास दर से बढ़ रहा है, जो दुनिया की कई बड़ी महाशक्तियों से कहीं बेहतर है। मोदी सरकार के दौरान देश के बुनियादी ढांचे यानी इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ी क्रांति आई है। आज भारत में आधुनिक एयरपोर्ट्स, शानदार सड़कों का जाल और बड़े पैमाने पर सौर एवं जल विद्युत परियोजनाएं धरातल पर नजर आ रही हैं।

Pm modi fame:  ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में भारत का नेतृत्व

सोलहाइम ने प्रधानमंत्री मोदी को हरित विकास का संरक्षक कहा है। उन्होंने भारत की पर्यावरण नीतियों और रिन्यूएबल एनर्जी की दिशा में उठाए गए कदमों को सराहा। सोलहाइम के मुताबिक, उन्होंने भारत के लगभग सभी राज्यों का दौरा किया है और हर जगह उन्हें विकास की एक नई तस्वीर दिखी है। उन्होंने विशेष रूप से गुजरात के विशाल सोलर पार्क और आंध्र प्रदेश में चल रहे सौर और पवन ऊर्जा के बड़े प्रोजेक्ट्स का उल्लेख किया।

 हिंदू राष्ट्रवाद और समावेशी विकास पर राय

Pm modi fame: अपने लेख में एरिक सोलहाइम ने भारत की आंतरिक राजनीति पर भी बात की है। उन्होंने कहा कि भारत में हिंदू राष्ट्रवाद एक बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में उभरा है और बीजेपी को समाज के विभिन्न वर्गों का साथ मिला है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि भारत के भविष्य की असली सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि विकास की इस दौड़ में मुस्लिम समुदाय की भागीदारी भी पूरी तरह सुनिश्चित हो। अंत में उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत और नॉर्वे के मजबूत होते रिश्तों से दोनों देशों को आर्थिक और रणनीतिक तौर पर बड़ा फायदा होगा।

 

यह भी पढ़ें: मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव की कैसी थी लाइफस्टाइल

Related Articles

Back to top button