शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या में बड़ा खुलासा, ग्लॉक पिस्टल से हमले की आशंका
शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में ग्लॉक पिस्टल के इस्तेमाल का शक, जांच में जुटी एजेंसियां तस्करी के रास्ते भारत पहुंचे विदेशी हथियार से हुई चंद्रनाथ की हत्या? बैलेस्टिक रिपोर्ट पर टिकी नजरें निजी सहायक की हत्या के बाद बढ़ाई जा सकती है शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Shubhendru’s pa murder: पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। शुरुआती जांच में मिले सबूतों के आधार पर यह अंदेशा जताया जा रहा है कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए ग्लॉक 9MM पिस्टल का इस्तेमाल किया गया हो सकता है। जांच एजेंसियों को घटनास्थल से मिले खाली कारतूस और शव से बरामद गोलियां 9MM हथियार की ओर इशारा कर रही हैं।
बैलेस्टिक रिपोर्ट का इंतजार
इस मामले पर बैलेस्टिक विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी अंतिम नतीजे पर पहुंचना फिलहाल जल्दबाजी होगी। आधिकारिक बैलेस्टिक रिपोर्ट आने के बाद ही वैज्ञानिक तौर पर यह स्पष्ट हो पाएगा कि हत्या में वास्तव में किस हथियार का उपयोग किया गया था। फिलहाल पुलिस और एजेंसियां वैज्ञानिक साक्ष्यों को जोड़ने में जुटी हैं ताकि हत्यारों तक पहुंचा जा सके।
Shubhendru’s pa murder: तस्करी के जरिए भारत पहुंच रहे आधुनिक हथियार
सूत्रों की मानें तो ऑस्ट्रिया निर्मित ग्लॉक पिस्टल की तस्करी पाकिस्तान से बांग्लादेश के रास्ते भारत में की जाती है। हाल के दिनों में कई बड़े गैंगस्टर और अपराधी गिरोहों के पास से इस तरह के आधुनिक हथियार बरामद हुए हैं। ग्लॉक पिस्टल अपनी हाई फायरिंग क्षमता के लिए जानी जाती है। इसमें 17 राउंड की मैगजीन होती है और यह तेजी से गोलियां दागने में सक्षम है, जिसके कारण अपराध जगत में इसकी मांग काफी बढ़ गई है।
Shubhendru’s pa murder: शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा घेरा होगा और कड़ा
अपने करीबी सहयोगी की हत्या के बाद अब शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं काफी बढ़ गई हैं। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां उनकी मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा कर रही हैं। वर्तमान में शुभेंदु अधिकारी को Z कैटेगरी की सुरक्षा प्राप्त है, जिसकी जिम्मेदारी सीआरपीएफ के जवानों के पास होती है। अब उभरते हुए खतरों को देखते हुए इस सुरक्षा घेरे को और अधिक मजबूत करने पर विचार किया जा रहा है।
खतरे का सटीक आकलन कर रही एजेंसियां
Shubhendru’s pa murder: सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे घटनाक्रम को बेहद गंभीरता से ले रही हैं और लगातार इनपुट्स का विश्लेषण किया जा रहा है। माना जा रहा है कि सुरक्षा ऑडिट की रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही उनके सुरक्षा अपग्रेड को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए अलर्ट जारी है और जांच की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।
यह भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी के पीए की सरेआम हत्या, क्या फिर सुलग उठा है पश्चिम बंगाल?



