बंगाल में चला मोदी का जादू टीएमसी का सूपड़ा साफ होने के कगार पर

बीजेपी मुख्यालय में जीत का जश्न और मिठाइयों का दौर शुरू समिक भट्टाचार्य ने कहा बंगाल में अब सच होगा परिवर्तन का सपना रुझानों में बहुमत से काफी आगे निकली बीजेपी, टीएमसी पिछड़ी

West Bengal results: कोलकाता के सियासी गलियारों से जो खबरें निकलकर आ रही हैं वो वाकई चौंकाने वाली हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों ने सबको हैरान कर दिया है क्योंकि यहां बीजेपी ने एकतरफा बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग के आंकड़ों पर नजर डालें तो बीजेपी 140 का आंकड़ा पार कर काफी आगे निकल चुकी है, जबकि ममता दीदी की टीएमसी महज 75 सीटों के आसपास सिमटती दिख रही है। इस बढ़त के बाद कोलकाता में बीजेपी दफ्तर के बाहर का नजारा देखने लायक है। हर तरफ खुशी का माहौल है और पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश सातवें आसमान पर है। बड़े नेताओं का कहना है कि यह सब मोदी मैजिक और अमित शाह की रणनीति का नतीजा है।

जश्न में डूबा बीजेपी दफ्तर

बीजेपी दफ्तर में जैसे दिवाली से पहले ही दिवाली आ गई हो। हाथों में पीएम मोदी की तस्वीरें और जय श्री राम के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा है। कार्यकर्ता न सिर्फ सुवेंदु अधिकारी की जीत के नारे लगा रहे हैं बल्कि टीएमसी के खिलाफ अपना गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं। वहां मौजूद लोग एक-दूसरे का मुंह मीठा करा रहे हैं और राह चलते लोगों को भी मिठाइयां बांटी जा रही हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अभी तो बस ये शुरुआत है, असली जश्न तो तब होगा जब फाइनल नतीजे आएंगे और पूरे बंगाल में गुलाल उड़ेगा।

West Bengal results: समिक भट्टाचार्य का बड़ा दावा

बंगाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के चेहरे पर आज एक अलग ही सुकून नजर आ रहा है। उनका कहना है कि कार्यकर्ताओं ने जो सपना बरसों से देखा था, वो अब हकीकत में बदलने वाला है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि गंगोत्री से गंगा सागर तक अब कमल खिलेगा और दीदी का सत्ता से जाना अब तय हो चुका है। हालांकि रुझानों में कभी संख्या ऊपर-नीचे होती रहती है, लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि बीजेपी एक बहुत बड़ी और आसान जीत दर्ज करने वाली है।

बहुमत के आंकड़े से काफी आगे निकली बीजेपी

West Bengal results: अगर ताजा आंकड़ों की बात करें तो बंगाल की सत्ता तक पहुंचने के लिए 148 सीटों की जरूरत होती है, लेकिन बीजेपी रुझानों में 165 का आंकड़ा छू रही है। वहीं ममता बनर्जी की पार्टी सिर्फ 80 सीटों पर संघर्ष करती दिख रही है। इन रुझानों को देखकर लग रहा है कि बंगाल की जनता ने इस बार बदलाव के लिए खुलकर वोट किया है और बीजेपी अब बहुमत के जादुई आंकड़े से काफी आगे निकल चुकी है।

 

यह भी पढ़ें: बंगाल के नतीजों से पहले मंदिर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, कहा जनता ने चुन लिया है नया मुख्यमंत्री

Related Articles

Back to top button