बंगाल चुनाव में खौफनाक मोड़, टीएमसी नेता की सेंट्रल ऑब्जर्वर को खुली चुनौती

दूसरे चरण से पहले फाल्टा में बढ़ा तनाव, टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने यूपी के आईपीएस अधिकारी को दी धमकी। अजय पाल शर्मा ने नियमों की धज्जियां उड़ाने पर कसा शिकंजा, जहांगीर के घर से हटाई गई एक्स्ट्रा पुलिस फोर्स। पुष्पा स्टाइल में बोले जहांगीर खान- झुकना नहीं सीखा, खेल तुमने शुरू किया तो खत्म हम करेंगे।

West Bengal elections: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। इस बार मुकाबला सिर्फ नेताओं के बीच नहीं, बल्कि टीएमसी और चुनाव आयोग के अधिकारियों के बीच भी छिड़ गया है। फाल्टा से टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने उत्तर प्रदेश के तेजतर्रार पुलिस अधिकारी और चुनाव ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा को सरेआम धमकी दे डाली है। जहांगीर ने गुस्से में यहां तक कह दिया कि खेल तुमने शुरू किया है तो खत्म हम करेंगे। उन्होंने सीआरपीएफ के जवानों को लेकर भी विवादित बयान दिया और कहा कि अगर हमारे लोग पैदल चल पड़े तो सीआरपीएफ हवा में उड़ जाएगी।

 आईपीएस अजय पाल शर्मा और जहांगीर के बीच ठनी

विवाद तब शुरू हुआ जब सेंट्रल ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा को शिकायत मिली कि जहांगीर खान और उनके लोग वोटरों को डरा-धमका रहे हैं। इसके बाद अजय पाल शर्मा खुद मैदान में उतरे और फाल्टा इलाके में जाकर सख्त लहजे में कहा कि कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे। इस बात से तिलमिलाए जहांगीर खान ने उन पर पलटवार करते हुए कहा कि पुलिस और बीजेपी मिलकर टीएमसी कार्यकर्ताओं और महिलाओं को धमका रहे हैं। जहांगीर ने फिल्म पुष्पा का डायलॉग मारते हुए कहा कि टीएमसी वालों ने झुकना नहीं सीखा है।

West Bengal elections: जब पुलिसवाले ही रास्ता बताने से कतराने लगे

इस पूरे मामले में एक दिलचस्प वाकया तब हुआ जब आईपीएस अजय पाल शर्मा जहांगीर खान का घर ढूंढ रहे थे। बताया जा रहा है कि उनके साथ मौजूद स्थानीय बंगाल पुलिस के अधिकारी और ग्रामीण डर या किसी और वजह से जहांगीर के घर का पता बताने में आनाकानी कर रहे थे। हालांकि, अजय पाल शर्मा ने हार नहीं मानी और खुद तलाशी लेकर जहांगीर का घर ढूंढ निकाला। वहां पहुंचकर अधिकारी तब हैरान रह गए जब उन्होंने देखा कि सुरक्षा नियमों के खिलाफ जाकर जहांगीर के घर पर तय सीमा से ज्यादा जवान तैनात थे।

 एक्स्ट्रा फोर्स पर चला हंटर और मिला नोटिस

West Bengal elections: जहांगीर खान को वाई कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है जिसके तहत उनके पास 10 पुलिसकर्मी होने चाहिए थे, लेकिन मौके पर 14 जवान तैनात मिले। वहीं दूसरी तरफ थाने से कहा जा रहा था कि चुनाव के लिए फोर्स कम है। इस मनमानी पर अजय पाल शर्मा ने तुरंत एक्शन लिया और मौके से 4 अतिरिक्त जवानों को वापस भेज दिया। उन्होंने स्थानीय एसपी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि आखिर नियमों के खिलाफ जाकर एक्स्ट्रा फोर्स क्यों दी गई। फिलहाल फाल्टा में भारी तनाव है और केंद्रीय बल लगातार उपद्रवियों की धरपकड़ में जुटे हैं। क्या आपको लगता है कि चुनाव के दौरान नेताओं की इस तरह की बयानबाजी पर चुनाव आयोग को और सख्त कदम उठाने चाहिए?

 

यह भी पढ़ें: किरण रिजिजू का बड़ा दावा: बंगाल में बीजेपी की लहर, टीएमसी ने राज्य को किया बर्बाद

Related Articles

Back to top button