कानपुर कोर्ट में दर्दनाक मौत, 24 साल के वकील ने 5वीं मंजिल से लगाई छलांग
मेंटल टॉर्चर से टूटे युवा वकील ने उठाया खौफनाक कदम मरने से पहले WhatsApp स्टेटस पर शेयर किया 2 पेज का सुसाइड नोट पिता पर गंभीर आरोप लगाकर लिखा: “मैं हार गया, पापा जीत गए”

Up news: मेंटल टॉर्चर से टूटे युवा वकील ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड से पहले 2 पेज का नोट किया स्टेटस, पिता पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में। कानपुर से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। गुरुवार को कोर्ट परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक 24 साल के युवा वकील ने पांचवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान प्रियांशु श्रीवास्तव के रूप में हुई है, जिसने मरने से पहले अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर ऐसा सुसाइड नोट डाला, जिसे पढ़कर हर कोई सन्न रह गया।
क्या है पूरा मामला?
डिप्टी पुलिस कमिश्नर सत्यजीत गुप्ता के मुताबिक, प्रियांशु ने अचानक अदालत भवन की पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे उर्सुला हॉर्समैन मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कोर्ट परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और इलाके की घेराबंदी कर दी।
Up news: सुसाइड नोट में छलका दर्द
सुसाइड से पहले प्रियांशु ने 2 पेज का नोट लिखा, जिसे उसने व्हाट्सऐप स्टेटस पर शेयर किया। इसमें उसने साफ लिखा कि वह बिना किसी दबाव के अपनी मर्जी से यह कदम उठा रहा है।उसने बताया कि वह एक रजिस्टर्ड अधिवक्ता था और 2025 में अपनी लॉ की पढ़ाई पूरी कर चुका था, लेकिन बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाया था।
Up news: “बेगैरत की जिंदगी जीने लायक नहीं…”
नोट में प्रियांशु ने अपने बचपन से लेकर अब तक झेले गए मानसिक तनाव का जिक्र किया। उसने लिखा कि बचपन से ही उसे छोटी-छोटी बातों पर सजा दी जाती थी और हमेशा शक की नजर से देखा जाता था। उसने कहा, “रोज घुट-घुट कर जीने से बेहतर है एक दिन मर जाना।”
पिता पर गंभीर आरोप, आखिरी इच्छा भी लिखी
सुसाइड नोट में सबसे चौंकाने वाली बात उसकी आखिरी इच्छा थी। उसने लिखा, “मेरी लाश को मेरे पापा छू भी न पाएं… मैं हार गया, पापा जीत गए।” साथ ही उसने सभी माता-पिता से अपील की कि बच्चों पर उतना ही दबाव डालें, जितना वे सह सकें।
दोस्तों और पिता को भी भेजा नोट
प्रियांशु ने यह सुसाइड नोट अपने पिता और दोस्तों को भी भेजा था। लेकिन जब तक कोई कुछ समझ पाता, वह यह खौफनाक कदम उठा चुका था। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और सुसाइड नोट समेत सभी डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है। साथ ही आसपास लगे CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
बड़ा सवाल
Up news: यह घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती है, क्या हम अपने ही बच्चों पर इतना दबाव बना रहे हैं कि वे टूटने लगे हैं?
यह भी पढ़ें: राजस्थान में कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत, 2% बढ़ा महंगाई भत्ता



