162 अफसरों पर गिरी गाज! CM रेखा गुप्ता का बड़ा एक्शन, GST विभाग में मचा हड़कंप

162 अफसरों के तबादले से GST विभाग में मचा हड़कंप CM रेखा गुप्ता ने औचक दौरे के बाद लिया बड़ा एक्शन अस्पताल निरीक्षण में भी मिली लापरवाही, अधिकारियों को लगाई फटकार

Delhi news: दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है। GST विभाग में एक साथ 162 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले कर दिए गए हैं। इस फैसले के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

 दौरे में खुली पोल, तुरंत हुआ एक्शन

मामला तब गरमाया जब 8 अप्रैल 2026 को सीएम ने जीएसटी विभाग का औचक दौरा किया। इस दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। बस फिर क्या था, सीएम ने बिना देरी किए बड़े स्तर पर ट्रांसफर का आदेश दे दिया।

Delhi news: किन-किन पर गिरी गाज?

इस बड़े फेरबदल में, 3 असिस्टेंट कमिश्नर, 58 सेक्शन ऑफिसर (ग्रेड-1), 22 असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ग्रेड-2), 74 सीनियर असिस्टेंट (ग्रेड-3), 5 जूनियर असिस्टेंट (ग्रेड-4), शामिल हैं। खास बात ये है कि ये सभी अधिकारी लंबे समय से एक ही जगह पर जमे हुए थे।

 अस्पताल में भी अचानक छापा, अधिकारियों की क्लास

इधर, सीएम रेखा गुप्ता ने सिविल लाइंस स्थित अरुणा आसफ अली सरकारी अस्पताल का भी औचक निरीक्षण किया। यहां दवाओं की कमी और गंदगी देखकर सीएम भड़क गईं और अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

सख्त निर्देश—मरीजों को उसी दिन मिले दवा

सीएम ने साफ कहा कि मरीजों को उसी दिन दवाएं मिलनी चाहिए जिस दिन डॉक्टर उन्हें लिखते हैं। साथ ही गर्मी को देखते हुए पानी, सफाई और जरूरी सुविधाएं तुरंत दुरुस्त करने के आदेश दिए गए।

मैसेज साफ—अब नहीं चलेगा लापरवाही का खेल

Delhi news: रेखा गुप्ता का ये एक्शन साफ संकेत देता है कि अब दिल्ली में लापरवाही या भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा। आने वाले दिनों में और भी सख्त कदम देखने को मिल सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: राजस्थान में कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत, 2% बढ़ा महंगाई भत्ता

Related Articles

Back to top button