सायरन बजा… लेकिन अंदर मरीज नहीं! 108 एम्बुलेंस में कॉलेज गर्ल के साथ पकड़ा गया ड्राइवर
सायरन बजाती एम्बुलेंस में मरीज नहीं, कॉलेज छात्रा मिली ड्राइवर झूठ में फंसा, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल प्रशासन का एक्शन, चालक और वेंडर दोनों पर गिरी गाज

Mp news: मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने आपातकालीन सेवाओं की साख पर सीधा सवाल खड़ा कर दिया है। जिस 108 एम्बुलेंस को लोगों की जान बचाने के लिए जाना जाता है, उसी का इस्तेमाल निजी काम के लिए किया गया और वो भी सायरन बजाकर।
एम्बुलेंस में मरीज नहीं, कॉलेज छात्रा!
मामला मंगलवार देर शाम का है। सायरन बजाती हुई तेज रफ्तार एम्बुलेंस जब सड़क पर दौड़ रही थी, तभी एक स्थानीय युवक को शक हुआ। उसने देखा कि अंदर कोई मरीज नहीं, बल्कि एक कॉलेज की छात्रा बैठी हुई है। युवक ने बिना देर किए बाइक से एम्बुलेंस का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे रुकवा लिया।
Mp news: पूछताछ में फंसा ड्राइवर, झूठ भी नहीं संभला
जब एम्बुलेंस चालक भगत सिंह यादव से सवाल किए गए, तो वह घबरा गया। उसने छात्रा को अपनी बहन बताया, लेकिन हैरानी की बात ये रही कि वह उसका नाम तक नहीं बता पाया। यहीं से पूरा मामला खुल गया।
Mp news: वीडियो वायरल, लोगों में गुस्सा
घटना का वीडियो मौके पर ही रिकॉर्ड कर लिया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग भड़क उठे हैं। लोगों का कहना है कि जब गंभीर मरीजों को समय पर एम्बुलेंस नहीं मिलती, तब इस तरह का दुरुपयोग बेहद शर्मनाक है।
तुरंत एक्शन: ड्राइवर बर्खास्त
मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। एम्बुलेंस चालक को नौकरी से टर्मिनेट कर दिया गया, वाहन के वेंडर को भी हमेशा के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया।
बड़ा सवाल
Mp news: क्या 108 जैसी लाइफलाइन सेवा में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त की जा सकती है? ये घटना सिर्फ एक गलती नहीं, बल्कि सिस्टम की निगरानी पर बड़ा सवाल है।
यह भी पढ़ें: कानपुर कोर्ट में दर्दनाक मौत, 24 साल के वकील ने 5वीं मंजिल से लगाई छलांग



