“देखते ही मार गिराओ”: Donald Trump का आदेश, हॉर्मुज में बढ़ा टकराव का खतरा

अमेरिका-ईरान तनाव खतरनाक स्तर पर हॉर्मुज जलडमरूमध्य बना टकराव का केंद्र महिलाओं की रिहाई पर भी विवाद

Iran crisis: मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ते दिख रहे हैं और अब मामला सीधे वैश्विक तेल सप्लाई पर असर डाल सकता है। Donald Trump के एक सख्त बयान ने इस तनाव को और खतरनाक मोड़ पर ला दिया है। अमेरिका और Iran के बीच बढ़ते टकराव के बीच Donald Trump ने बड़ा आदेश जारी किया है। उन्होंने अमेरिकी नौसेना से कहा है कि Strait of Hormuz में अगर कोई ईरानी छोटी नाव बारूदी सुरंग बिछाने की कोशिश करती दिखे, तो उसे “देखते ही नष्ट कर दिया जाए।” ट्रंप ने साफ संकेत दिया है कि इस मामले में अब कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

क्यों बढ़ी दुनिया की टेंशन?

Strait of Hormuz दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल सप्लाई का बड़ा हिस्सा गुजरता है। ऐसे में यहां जरा सा भी तनाव पूरी दुनिया के तेल बाजार को हिला सकता है। फिलहाल अमेरिकी नौसेना इस इलाके में सक्रिय है और बारूदी सुरंगों को हटाने का ऑपरेशन भी तेज कर दिया गया है।

Iran crisis: महिलाओं की रिहाई पर भी दावा

इस बीच Donald Trump ने एक और बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि उनकी अपील के बाद Iran ने कुछ महिला प्रदर्शनकारियों को राहत दी है। ट्रंप के मुताबिक 4 महिलाओं को रिहा किया जाएगा, जबकि 4 को एक महीने की सजा दी जाएगी। उन्होंने इसे सकारात्मक कदम बताया है।

ईरान ने क्या कहा?

Iran crisis: लेकिन Iran ने ट्रंप के इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है। मानवाधिकार संगठनों के मुताबिक, जिन महिलाओं का जिक्र हो रहा है, उनमें से कुछ पहले ही जमानत पर बाहर थीं, जबकि बाकी पर गंभीर आरोप हैं। ये सभी महिलाएं जनवरी में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार की गई थीं।  कुल मिलाकर, मिडिल ईस्ट में बढ़ता यह तनाव अब सिर्फ दो देशों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है, खासतौर पर तेल और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर।

 

यह भी पढ़ें: बंद कमरे में प्रेमी-प्रेमिका के शव, पहले हत्या फिर सुसाइड का शक!

Related Articles

Back to top button