कानपुर में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी: घर में अकेली बुजुर्ग महिला को मार डाला, लूट का शक

दिनदहाड़े हत्या से दहला कानपुर लूट के विरोध में हत्या की आशंका नौकरानी समेत करीबी लोगों पर शक

Up news: कानपुर में दोपहर की खामोशी अचानक खून से सनी वारदात में बदल गई। घर में अकेली बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पनकी रोड चौकी के अंतर्गत आवास विकास इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भीषण गर्मी और सन्नाटे का फायदा उठाकर बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। शुरुआती जांच में मामला लूट के विरोध से जुड़ा माना जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।

सन्नाटे में वारदात, घर में अकेली थीं महिला

घटना दोपहर की बताई जा रही है, जब तेज गर्मी के चलते लोग अपने-अपने घरों में थे। इसी दौरान बदमाशों ने घर को निशाना बनाया। महिला उस समय घर में अकेली थीं। जानकारी के मुताबिक, घर में काम करने वाली नौकरानी के जाने के करीब आधे घंटे बाद ही आरोपी अंदर घुस गए। जब उनके पति, जो रिटायर्ड शिक्षक हैं, घर लौटे तो अंदर का मंजर देख सन्न रह गए सामान बिखरा पड़ा था और महिला खून से लथपथ हालत में मिलीं।

Up news: पुलिस-फॉरेंसिक टीम मौके पर, जांच तेज

घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी पश्चिम एस. एम. कासिम आब्दी पुलिस बल, फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। पूरे घर को सील कर दिया गया है और हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला लूट के इरादे से की गई हत्या का लग रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Up news: बुजुर्गों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

इस वारदात ने शहर में अकेले रह रहे बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि मृतका के तीनों बच्चे शहर से बाहर रहते हैं और घर में सिर्फ बुजुर्ग दंपति ही थे। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने पहले से रेकी की थी।

करीबी भी शक के घेरे में

Up news: घटना का टाइमिंग और तरीका कई सवाल खड़े कर रहा है। नौकरानी के जाने के तुरंत बाद वारदात होना इस ओर इशारा करता है कि किसी जानकार की भूमिका हो सकती है। पुलिस नौकरानी समेत सभी संदिग्धों से पूछताछ की तैयारी में है। फिलहाल, दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पूरे इलाके में डर और गुस्से का माहौल है। अब सबकी नजर इस पर टिकी है कि पुलिस कब तक आरोपियों तक पहुंचती है।

 

यह भी पढ़ें: बंद कमरे में प्रेमी-प्रेमिका के शव, पहले हत्या फिर सुसाइड का शक!

Related Articles

Back to top button