धंधुका में युवक की हत्या के बाद बवाल, आगजनी-पथराव से हालात तनावपूर्ण

हत्या के बाद भड़की हिंसा, सड़कों पर उतरे लोग आगजनी और पथराव से कई इलाकों में तनाव भारी पुलिस बल तैनात, हालात फिलहाल काबू में

Gujrat news: गुजरात के अहमदाबाद जिले के धंधुका में शनिवार को एक युवक की हत्या के बाद माहौल अचानक बिगड़ गया। घटना ने देखते ही देखते सांप्रदायिक तनाव का रूप ले लिया, जिसके चलते दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। इलाके में कई जगहों पर आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे हालात काफी तनावपूर्ण हो गए।

 

सड़कों पर उतरे लोग

शनिवार दोपहर हुई इस हत्या के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। जैसे ही घटना की खबर फैली, लोग सड़कों पर उतर आए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। भीड़ का गुस्सा धीरे-धीरे हिंसक रूप लेता गया।

 

Gujrat news: विवाद से भड़की हिंसा

बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल दुर्घटना को लेकर हुई कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक की हत्या कर दी गई। इसके बाद भड़की हिंसा में उपद्रवियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

 

Gujrat news: पथराव और आगजनी

हालात उस वक्त और बिगड़ गए जब दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। गुस्साई भीड़ ने कुछ इलाकों में संपत्तियों को भी निशाना बनाया और आगजनी की घटनाएं हुईं। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

 

पुलिस की सख्ती बढ़ी

तनाव को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

 

हालात नियंत्रण में, तनाव बरकरार

Gujrat news: फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन इलाके में तनाव अभी भी बना हुआ है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है ताकि दोबारा कोई अप्रिय घटना न हो।

 

यह भी पढ़ें: बांकुड़ा में PM मोदी का हमला: TMC पर साधा निशाना, महिला आरक्षण को लेकर घेरा

Related Articles

Back to top button