दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 4 युवक गिरफ्तार
कट्टरपंथी सोच से प्रभावित होकर सोशल मीडिया पर फैला रहे थे नफरत IED बम बनाने की तैयारी, लाल किला और इंडिया गेट की कर चुके थे रेकी क्राउड फंडिंग और ट्रेनिंग के जरिए नेटवर्क फैलाने की कोशिश

Delhi news: राजधानी में एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी में थे। ये आरोपी महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार से पकड़े गए हैं।
कट्टरपंथी सोच और नफरत फैलाने की साजिश
पुलिस जांच में सामने आया है कि ये युवक कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित थे और समाज में नफरत फैलाने का काम कर रहे थे। ये गजवा-ए-हिंद जैसे खतरनाक एजेंडे को बढ़ावा देने के साथ-साथ दूसरों को भी इसके लिए उकसा रहे थे। इसके लिए ये सोशल मीडिया के बंद ग्रुप्स का इस्तेमाल कर रहे थे, जहां जिहाद और हथियारों को लेकर चर्चा होती थी।
Delhi news: IED बनाने की चल रही थी तैयारी
जांच एजेंसियों के मुताबिक, इन आरोपियों में से दो मिलकर रिमोट कंट्रोल IED (बम) बनाने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने बॉल बेयरिंग, कील और खिलौना कार जैसे सामान भी जुटा लिए थे। इन ग्रुप्स के जरिए ये नए लोगों को जोड़ने और उन्हें भड़काने की कोशिश कर रहे थे।
Delhi news: लाल किला और इंडिया गेट पर थी नजर
पूछताछ में खुलासा हुआ कि एक आरोपी दिसंबर 2025 में दिल्ली आया था और उसने लाल किला व इंडिया गेट जैसी संवेदनशील जगहों की रेकी की थी। उसने सोशल मीडिया पर लाल किले की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक पोस्ट भी डाली थी, जिससे माहौल बिगाड़ा जा सके।
सोशल मीडिया से फंडिंग और ट्रेनिंग का नेटवर्क
Delhi news: गिरफ्तार युवकों में से एक सोशल मीडिया के जरिए क्राउड फंडिंग कर रहा था, जबकि दूसरा हथियार चलाने की ट्रेनिंग दिलाने का दावा कर रहा था। इसके बदले लोगों से पैसे भी वसूले जा रहे थे। चारों आरोपी साधारण परिवारों से जुड़े हैं कोई मैकेनिक है, कोई सिक्योरिटी गार्ड, तो कोई प्लंबर का काम करता है। लेकिन सोशल मीडिया और भड़काऊ कंटेंट के असर में आकर ये गलत रास्ते पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ BNS 2023 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उनके पास से IED बनाने का सामान और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनकी जांच जारी है।
यह भी पढ़ें: महिला आरक्षण बिल पर सियासी घमासान: लोकसभा में अटका, पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना



