दिल्ली में 200 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल, EV मिशन को मिला रफ्तार

EV बसों की संख्या 4500 के पार, 2026 तक 7000 का लक्ष्य दिल्ली–रोहतक के बीच शुरू हुई नई इंटरस्टेट ई-बस सेवा नई EV पॉलिसी से इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलेगी भारी छूट

Delhi news: दिल्ली सरकार ने प्रदूषण कम करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। ईस्ट विनोद नगर डिपो से 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर जनता की सेवा में उतारा गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार मिशन मोड में काम कर रही है ताकि आने वाले समय में दिल्ली का पूरा पब्लिक ट्रांसपोर्ट इलेक्ट्रिक हो सके। अभी राजधानी में 4500 से ज्यादा ईवी बसें चल रही हैं और 2026 के अंत तक इसे 7000 तक ले जाने का लक्ष्य है। इस मौके पर दिल्ली–रोहतक के बीच नई इंटरस्टेट ई-बस सेवा की भी शुरुआत की गई। साथ ही मदनपुर खादर में नए बस टर्मिनल का उद्घाटन और ईस्ट विनोद नगर डिपो में नए प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Delhi news: EV खरीद पर सरकार का फोकस

दिल्ली सरकार नई ईवी पॉलिसी के जरिए लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसके तहत ईवी खरीदने पर अच्छी-खासी सब्सिडी दी जा रही है। पुराने पेट्रोल या डीजल वाहन को स्क्रैप कराने पर नई ईवी खरीदने में अतिरिक्त छूट मिलती है। खास बात यह है कि दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों पर रजिस्ट्रेशन फीस भी नहीं देनी होती। सरकार बैटरी कैपेसिटी के आधार पर बाइक और कार पर भी छूट देने की तैयारी में है।

 

प्रदूषण पर लगाम लगाने की कोशिश

Delhi news: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के पीछे वाहनों की बड़ी भूमिका मानी जाती है। खासकर पीक ऑवर्स में ट्रैफिक जाम के दौरान गाड़ियां लंबे समय तक चालू रहती हैं, जिससे प्रदूषण बढ़ता है। इसे कम करने के लिए सरकार सड़कों को बेहतर बनाने के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है, ताकि हवा साफ रहे और लोगों को राहत मिल सके।

 

यह भी पढ़ें: महिला आरक्षण बिल पर सियासी घमासान: लोकसभा में अटका, पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

Related Articles

Back to top button