महिला आरक्षण बिल पर सियासी घमासान: लोकसभा में अटका, पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना
लोकसभा में अटका महिला आरक्षण बिल, नहीं मिला दो-तिहाई बहुमत पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, महिलाओं से जुड़ा बड़ा मुद्दा वोटिंग से पहले भावुक अपील भी नहीं आई काम, सियासत गरमाई

Politics: लोकसभा में शुक्रवार को महिला आरक्षण बिल पर हुई वोटिंग में सरकार को जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं मिल पाया, जिससे यह अहम विधेयक पास नहीं हो सका। विपक्ष के विरोध के चलते बिल अटक गया, जिसके बाद शनिवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों पर कड़ी नाराजगी जताई।
विपक्ष पर पीएम का हमला
सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष ने महिलाओं को आरक्षण देने वाले इस बिल को गिराकर बड़ी गलती की है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि देश की महिलाएं इसे माफ नहीं करेंगी और विपक्ष को इसका राजनीतिक खामियाजा भुगतना पड़ेगा। पीएम ने यह भी कहा कि विपक्ष ने देश की महिलाओं को निराश किया है और इस संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाया जाना चाहिए।
Politics: दो-तिहाई बहुमत नहीं जुटा पाई सरकार
संविधान (131वां संशोधन) विधेयक का उद्देश्य लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित करना था। हालांकि, संसद में लंबी और तीखी बहस के बाद भी सरकार इसे पास कराने के लिए जरूरी समर्थन नहीं जुटा सकी। बिल के पक्ष में 298 वोट पड़े, जबकि 230 सांसदों ने इसके खिलाफ मतदान किया, जिससे यह विधेयक गिर गया।
वोटिंग से पहले भावुक अपील
Politics: वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में भावुक अपील भी की थी। उन्होंने सांसदों से कहा था कि वे नारी शक्ति की भावनाओं का सम्मान करें और अपने फैसले से पहले अपने घर की महिलाओं मां, बहन, बेटी और पत्नी को याद करें। पीएम ने कहा था कि देश की करोड़ों महिलाओं की नजर इस फैसले पर है और सभी को अपनी अंतरात्मा की आवाज सुननी चाहिए।
यह भी पढ़ें: 92% नंबर लाने के बावजूद छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, शहर में सदमे का माहौल



