महंगाई में राहत: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए DA बढ़ा

सैलरी और पेंशन में होगा सीधा इजाफा हर महीने बढ़ेगी इनकम, मिल सकता है एरियर भी कैबिनेट ने लिए कई और बड़े फैसले

Buisness news: महंगाई के बढ़ते दबाव के बीच केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत देने वाला बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है, जिससे लाखों लोगों की सैलरी और पेंशन में सीधा फायदा देखने को मिलेगा।

 

कैबिनेट ने दी मंजूरी

सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। इससे पहले DA को 55% से बढ़ाकर 58% किया गया था, जो जुलाई 2025 से लागू हुआ था। अब इस नई बढ़ोतरी के बाद DA 60% हो जाएगा, जिससे कर्मचारियों की मासिक आय में और इजाफा होगा।

 

Buisness news: कर्मचारियों को कैसे मिलेगा फायदा

इस फैसले का सबसे बड़ा असर कर्मचारियों के घर के बजट पर पड़ेगा। बढ़ी हुई सैलरी से रोजमर्रा के खर्चों को संभालना थोड़ा आसान हो जाएगा। साथ ही, कई बार DA बढ़ोतरी के साथ एरियर भी मिलता है, जिससे कर्मचारियों को एकमुश्त अच्छी रकम भी मिल सकती है।

Buisness news: कितनी बढ़ेगी सैलरी

अगर सैलरी के हिसाब से समझें, तो मान लीजिए किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 60,000 रुपये है। पहले 58% DA के हिसाब से उसे 34,800 रुपये मिलते थे, लेकिन अब 60% DA के बाद यह बढ़कर 36,000 रुपये हो जाएगा। यानी हर महीने करीब 1,200 रुपये का सीधा फायदा होगा।

 

कैबिनेट के अन्य फैसले

कैबिनेट ने DA के अलावा भी कुछ अहम फैसले लिए हैं। सरकार ने सॉवरेन मैरीटाइम फंड के लिए 13,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिससे जहाजों को सस्ती बीमा सुविधा मिल सके। इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) को 2028 तक बढ़ाने के साथ 3,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट भी मंजूर किया गया है।

 

8वें वेतन आयोग की मांग तेज

Buisness news: इसी बीच सरकारी कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग को लेकर मांग भी तेज हो गई है। कर्मचारी संगठनों ने फिटमेंट फैक्टर 3.83 करने का प्रस्ताव दिया है, जिससे न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर करीब 69,000 रुपये तक हो सकती है। इसके अलावा भत्तों और परिवार की परिभाषा में बदलाव की मांग भी उठ रही है।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सफर हुआ सस्ता और तेज, बस किराए में 25% तक कटौती

Related Articles

Back to top button