दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सफर हुआ सस्ता और तेज, बस किराए में 25% तक कटौती

नई दरों से यात्रियों को बड़ी राहत, जेब पर कम होगा खर्च 2 घंटे 55 मिनट में पूरा होगा दिल्ली-देहरादून सफर रोडवेज की पहल से बढ़ी पब्लिक ट्रांसपोर्ट की डिमांड

Delhi dehradun: देहरादून और दिल्ली के बीच सफर करने वालों के लिए राहत भरी खबर आई है। अब यात्रा न सिर्फ तेज हो गई है, बल्कि जेब पर पड़ने वाला खर्च भी कम हो गया है। नए बने Delhi–Dehradun Expressway के शुरू होने के बाद उत्तराखंड रोडवेज ने बस किराए में बड़ी कटौती कर दी है, जिससे यात्रियों को सीधा फायदा मिल रहा है।

 

किराए में 25% तक की कटौती

Uttarakhand Transport Corporation (UTC) ने एक्सप्रेसवे से चलने वाली बसों के किराए में करीब 25% तक कमी की है। AGM प्रतीक जैन के मुताबिक, इसका मकसद यात्रियों को सस्ता, सुविधाजनक और बेहतर सफर देना है।

 

Delhi dehradun: नई किराया दरें क्या हैं

अब बसों के किराए में अच्छा-खासा अंतर देखने को मिल रहा है: वोल्वो बस: ₹945 से घटकर ₹709, एसी बस: ₹704 से घटकर ₹507, साधारण बस: ₹430 से घटकर ₹355, यानी हर कैटेगरी में यात्रियों को सीधी बचत मिल रही है।

Delhi dehradun: अब 3 घंटे से भी कम में सफर

इस नए रूट की सबसे बड़ी खासियत इसकी रफ्तार है। पहले जहां Dehradun से Delhi पहुंचने में 5–6 घंटे लग जाते थे, अब वही दूरी सिर्फ 2 घंटे 55 मिनट में पूरी हो रही है। यह आंकड़ा वोल्वो और अन्य वाहनों के सर्वे के आधार पर सामने आया है।

 

यात्रियों को सीधा फायदा

Delhi dehradun: किराया कम होने और समय बचने की वजह से अब लोग निजी गाड़ियों की बजाय बस से सफर करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इससे न सिर्फ पैसा बच रहा है, बल्कि सफर भी ज्यादा आरामदायक और आसान हो गया है।

 

यह भी पढ़ें: कैरिबियन में अमेरिका की नई चाल! आसमान से चीन की तेल सप्लाई पर नजर

Related Articles

Back to top button