मुंबई लोकल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, ठाणे-डोंबिवली में मेगा ब्लॉक
प्लेटफॉर्म विस्तार के चलते ठाणे-डोंबिवली में मेगा ब्लॉक 15-कोच लोकल की तैयारी, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित यात्रियों को पहले से प्लानिंग की सलाह

Maharashtra news: मुंबई लोकल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। सेंट्रल रेलवे ठाणे और डोंबिवली स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने का काम कर रहा है, जिसके चलते शनिवार रात 12 बजे से रविवार सुबह 10 बजे तक मेगा ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान चार प्लेटफॉर्म से ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
प्लेटफॉर्म बढ़ाने का काम जारी
दरअसल, सेंट्रल रेलवे 15-कोच वाली लोकल ट्रेनें चलाने की तैयारी में है, जिसके लिए प्लेटफॉर्म को लंबा किया जा रहा है। इसका सबसे ज्यादा फायदा ठाणे-कल्याण रूट पर मिलेगा, जहां हर दिन भारी भीड़ रहती है। प्लेटफॉर्म बढ़ने से ज्यादा यात्री एक साथ सफर कर सकेंगे और भीड़ कम होने की उम्मीद है।
Maharashtra news: कौन-कौन से प्लेटफॉर्म प्रभावित
ठाणे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 1, 2 और 3 का विस्तार किया जा रहा है, जहां से छत्रपति शिवाजी टर्मिनस की ओर जाने वाली ट्रेनें चलती हैं। वहीं डोंबिवली स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 1A, 1 और 2 पर काम जारी है। इसके अलावा ट्रैक और पॉइंट्स को भी अपग्रेड किया जा रहा है, जिससे संचालन और सुरक्षित बनाया जा सके।
Maharashtra news: पहले भी लिए जा चुके हैं ब्लॉक
यह पहली बार नहीं है जब इस प्रोजेक्ट के लिए ब्लॉक लिया गया हो। इससे पहले मार्च और अप्रैल में भी कई बार नाइट और पावर ब्लॉक लिए जा चुके हैं। 21-22 मार्च को 10 घंटे का बड़ा ब्लॉक लेकर काम पूरा किया गया था। अब 18 अप्रैल को लिया गया ब्लॉक भी उसी कड़ी का हिस्सा है।
34 स्टेशनों पर चल रहा है प्रोजेक्ट
सेंट्रल रेलवे का यह काम सिर्फ ठाणे और डोंबिवली तक सीमित नहीं है, बल्कि कुल 34 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार का प्रोजेक्ट चल रहा है। रेलवे का लक्ष्य है कि 2026 के मध्य तक ज्यादा से ज्यादा 15-कोच ट्रेनें चलाई जा सकें, जिससे ओवरक्राउडिंग की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सके।
ताजा ब्लॉक में क्या असर पड़ेगा
Maharashtra news: 18/19 अप्रैल की रात 12 बजे से सुबह 10 बजे तक मुलुंड-ठाणे और दीवा-डोंबिवली की स्लो लाइनें प्रभावित रहेंगी। इस दौरान कई लोकल ट्रेनें रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट या डायवर्ट की जा सकती हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक जानकारी जरूर चेक कर लें, ताकि किसी परेशानी से बचा जा सके।
यह भी पढ़ें: महंगाई में राहत: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए DA बढ़ा



