दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘ठक-ठक गैंग’ के बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली में दो बड़े अपराधियों की गिरफ्तारी से कई मामलों का खुलासा ‘ठक-ठक गैंग’ के बदमाशों से चोरी का सामान बरामद 500 महिलाओं से ठगी करने वाला साइबर ठग भी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Delhi news: राजधानी में अपराध के खिलाफ दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए ‘ठक-ठक गैंग’ के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एक ऐसे आरोपी को भी पकड़ा गया है, जिसने देशभर में सैकड़ों महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया था।

ठक-ठक गैंग का भंडाफोड़

साउथ दिल्ली की एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) ने 17 अप्रैल को ‘ठक-ठक गैंग’ के दो सक्रिय सदस्यों को दबोचा। ये आरोपी गाड़ियों के शीशे तोड़कर अंदर रखा सामान चुराने में माहिर थे। पुलिस को 14 अप्रैल को इनकी गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुष्पा भवन बस स्टैंड के पास जाल बिछाकर दोनों को चोरी के मोबाइल बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

Delhi news: पुराने अपराधी, दर्जनों केस दर्ज

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रहमत अली उर्फ सिब्बू (42) और हेमंत उर्फ बल्लू/कल्लू (35) के रूप में हुई है, जो पंजाबी बाग इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से 11 चोरी के मोबाइल फोन, एक पासपोर्ट, बैग और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है। सिब्बू पर पहले से 23 और हेमंत पर 16 मामले दर्ज हैं। जेल से छूटने के बाद दोनों फिर से अपराध में सक्रिय हो गए थे।

Delhi news: कई इलाकों की वारदातें सुलझीं

इनकी गिरफ्तारी के बाद संगम विहार, महरौली, मालवीय नगर, साकेत और हौज खास समेत कई इलाकों में हुई करीब 16 चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस अब गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है।

500 से ज्यादा महिलाओं से ठगी करने वाला गिरफ्तार

एक अन्य कार्रवाई में दक्षिण-पश्चिम जिले की साइबर पुलिस ने 16 अप्रैल को आनंद कुमार नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया। यह आरोपी देशभर में 500 से ज्यादा महिलाओं से करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी कर चुका था।

हनी ट्रैप और फर्जी पहचान का खेल

Delhi news: पुलिस के मुताबिक, आनंद कुमार सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर खुद को डॉक्टर, बिजनेसमैन या फिल्म प्रोड्यूसर बताता था। वह महिलाओं को प्यार और शादी का झांसा देकर भावनात्मक रूप से फंसाता और बाद में उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और इससे जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, निवेशकों में सतर्कता का माहौल

Related Articles

Back to top button